कोरोना से बचाने के लिए दिल्ली के 10 लाख लोगों को काढ़ा पिलाएगी बीजेपी

BJP will give 10 lakh people of Delhi a decoction to save them from Corona
कोरोना से बचाने के लिए दिल्ली के 10 लाख लोगों को काढ़ा पिलाएगी बीजेपी
कोरोना से बचाने के लिए दिल्ली के 10 लाख लोगों को काढ़ा पिलाएगी बीजेपी

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भोजन, राशन वितरण के बाद अब भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने जरूरतमंदों को काढ़ा पिलाने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। ताकि लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर उन्हें कोरोना से बचाया जा सके। दिल्ली में भाजपा ने दस लाख लोगों को काढ़ा बांटने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक लाख काढ़ा पैकेट का आर्डर दिया जा चुका है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा, संकट के समय भाजपा ने राशन और भोजन वितरण किया। अब दूसरे रूप में इस सेवा कार्य को चलाने का निर्णय लिया गया है। लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा वितरण से लेकर फेस कवर और सेनिटाइजर बांटने का अभियान चलेगा। दस लाख काढ़ा का पैकेट जनता को बांटने की तैयारी है। फिलहाल, एक लाख पैकेट का दिल्ली इकाई ने आर्डर दे दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं फेल हो चुकी हैं। लोगों को न इलाज मिल रहा है न ठीक से टेस्टिंग हो रही है। ऐसे में भाजपा ने खुद पहल करते हुए डॉक्टरों की टीम बनाई है। यह टीम बिना किसी सरकारी सहायता के जांच और उपचार की सुविधा जनता को उपलब्ध कराएगी। आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था बदतर हाल है। आलम यह है कि अस्पताल में मरीजों के बीच ही लाशें पड़ीं होतीं हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विज्ञापनों पर पैसा खर्च करने की जगह स्वास्थ्य व्यवस्था पर पैसा खर्च करना चाहिए।

Created On :   13 Jun 2020 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story