Coronavirus Live Update: भारत में टूटा अमेरिका का रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 79 हजार कोरोना संक्रमित 

Coronavirus Live Update: भारत में टूटा अमेरिका का रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 79 हजार कोरोना संक्रमित 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप कम होने की वजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, शनिवार को लगभग 79,000 नए मामले सामने आए। इसी के साथ भारत में अमेरिका का रिकॉर्ड भी टूट गया। बता दें कि एक दिन में सामने आने वाले संक्रमित मरीजों की यह संख्या अब तक किसी भी देश में एक दिन में दर्ज किए गए कुल मामलों से अधिक है। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव के मामले 35 लाख पार कर गए हैं। 

देखा जाए तो बीते 7 दिनों में देश में 4,96,070 मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 7 दिनों में औसत मामलों की संख्या 70,867 है, जो कि दुनिया में सात दिनों की अवधि के दौरान दर्ज की गई सबसे अधिक संख्या है। आंकड़ों के अनुसार यह संख्या जुलाई के उत्तरार्ध में यूएस की सबसे खराब स्पाइक्स से अधिक है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े 

No Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 518 46  2519 75  44
2 Andhra Pradesh 97681 1490  312687 8976  3796 82 
3 Arunachal Pradesh 1118 87  2754 45  5  
4 Assam 20995 984  82510 1440  289
5 Bihar 17670 377  114772 2320  561
6 Chandigarh 1692 120  2248 141  45  
7 Chhattisgarh 12666 793  15818 709  262 11 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 306 22  1998 38  2  
9 Delhi 14040 490  152922 1449  4404 15 
10 Goa 3646 111  12729 433  178
11 Gujarat 15109 158  75636 1111  2989 13 
12 Haryana 10606 381  50711 1001  670
13 Himachal Pradesh 1439 16  4308 159  34
14 Jammu and Kashmir 7672 109  28020 648  685
15 Jharkhand 11357 267  25103 1253  397 16 
16 Karnataka 86465 99  235128 8110  5483 115 
17 Kerala 23342 166  48079 2225  280
18 Ladakh 826 28  1745 31  32
19 Madhya Pradesh 13117 403  46413 1017  1345 22 
20 Maharashtra 185467 4417  554711 11541  24103 328 
21 Manipur 1746 13  4186 129  28
22 Meghalaya 1238 34  1035 77  10  
23 Mizoram 424 70  584 75  0  
24 Nagaland 925 21  2917 67  9  
25 Odisha 26736 350  70714 2888  470 14 
26 Puducherry 4834 89  8511 431  211 12 
27 Punjab 15409 346  34091 1083  1348 41 
28 Rajasthan 14776 456  62971 938  1030 13 
29 Sikkim 404 15  1195 11  3  
30 Tamil Nadu 52726 220  355727 6045  7137 87 
31 Telengana 31284 1276  90988 1638  818 10 
32 Tripura 3977 251  7232 195  98
33 Uttarakhand 5735 233  12586 462  250 11 
34 Uttar Pradesh 53360 709  162741 4862  3356 62 
35 West Bengal 25996 353  127644 3312  3126 53 
Total# 765302 12878  2713933 64935  63498 948 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

गृहमंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स, शुरू होगी मेट्रो सेवा

यहां सर्वाधि​क संक्रमित (महाराष्ट्र)
बात करें देश में सर्वाधिक संक्रमितों वाले राज्य की तो शनिवार को सबसे अधिक महाराष्ट्र में 16,867 मामले सामने आए हैं। यह 26 अगस्त को दर्ज किए गए राज्य के पिछले 14,888 से अधिक है। 

आंध्र प्रदेश
आंध्र में लगातार चौथे दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले आए। यहां शनिवार को कोरोना संक्रमण के 10,548 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.14 लाख को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, और 82 संक्रमितों की मौत हो जाने से राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 3,796 हो गई।

राज्य में लगातार चौथे दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 4,14,164 हो गई है। बीते 24 घंटों में 62,024 जांच की गई। राज्य में अब तक 36,03,345 मरीजों की जांच हो चुकी है।

गुजरात
गुजरात में शनिवार को एक दिन में कोरोना के 1,282 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 93,883 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में और 13 लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2,991 हो गई।

हॉटस्पॉट बन चुके सुरत में सबसे अधिक 273 और वडोदरा में 164 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 21,95,985 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 21,02,102 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

SSR death case: दूसरे दिन 7 घंटे पूछताछ, CBI के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है रिया

तमिलनाडू
जबकि तमिलनाडु में कोरोना के 220 नए मामले तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 52,726 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 6,045 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ राज्य में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या अब 355,727 हो गई है। बीते 24 घंटों में और 87 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 7,137 हो गई। 

दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,954 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,71,366 तक पहुंच गई। अगस्त में अब तक एक दिन में सामने आने वाला यह सर्वाधिक आंकड़ा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से अब तक 4,404 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   30 Aug 2020 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story