हेल्थ: शहद का इन चीजों के साथ सेवन, आपके लिए हो सकता है हानिकारक

Eating Honey With These Things Can Be Harmful For You
हेल्थ: शहद का इन चीजों के साथ सेवन, आपके लिए हो सकता है हानिकारक
हेल्थ: शहद का इन चीजों के साथ सेवन, आपके लिए हो सकता है हानिकारक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शहद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए हम अलग—अलग तरीके से शहद का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार इसका अलग -अलग तरीके से इस्तेमाल इसे घातक बना सकता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में, जिसके साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। 

गर्म चीजों के साथ
बता दें कि शहद की तासीर बहुत गर्म होती है, इ​सलिए गर्म चीजों के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करते हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है। साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। 

चाय या कॉफी के साथ 
शहद की तासीर गर्म होने के कारण कुछ लोग सर्दी या खांसी होने पर चाय और कॉफी के साथ इसका सेवन करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसकी आदत छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी बॉडी का टेम्प्रेचर और बढ़ जाएगा जिसकी वजह से घबराहट और तनाव हो सकता है। 

मूली के साथ
यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन कई बार स्वादिष्ट होने की वजह से लोग इसे शहद के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन शहद के साथ मूली खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जिसकी वजह से शरीर के कुछ पार्टस डेमेज होने का डर होता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों के सेवन में करीब एक घंटे का अंतर रखें। 

गर्म पानी के साथ
अ​क्सर आपने देखा होगा कि जो लोग पतला होना चाहते हैं वे गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करते हैं। लेकिन यह ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। तेज गर्म पानी के साथ शहद लेने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिस वजह से पेट संबंधी रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए शहद के साथ हमेशा गुनगुने पानी का सेवन करें। 

Created On :   4 Jan 2020 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story