शरीर के लिए क्यों जरुरी है "विटामिन बी 12", किन चीजों से दूर होगी इसकी कमी 

How to Vitamin B12 is very important to keep the body fit and fine
शरीर के लिए क्यों जरुरी है "विटामिन बी 12", किन चीजों से दूर होगी इसकी कमी 
Health शरीर के लिए क्यों जरुरी है "विटामिन बी 12", किन चीजों से दूर होगी इसकी कमी 

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। "विटामिन बी 12" शरीर को फिट रखने के लिए बहुत जरुरी हैं। शरीर में किसी एक विटामिन की कमी से बिमारियां बढ़ना शुरु हो जाती हैं। शरीर को अच्छी तरह से काम करने के लिए खनिज, विटामिन और प्रोटीन की सबसे अधिक जरुरत होती है। शरीर के लिए कई ऐसे विटामिन होते है, जो जरुरी होते है, उन्ही में से एक है "विटामिन बी"। "विटामिन बी" 8 तरह के होते है और सभी हमारे शरीर के लिए जरुरी हैं। इसी विटामिन में विटामिन "बी12" भी शामिल है। विटामिन "बी 12" नर्वस और सर्कुलेटरी सिस्टम को हेल्दी रखता है। आप कई तरीके की चीजे खाकर विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। आईए जानते है कि विटामिन बी 12 की कमी होने से शरीर में ऐसे कौन से लक्षण है जो देखे जाते है और ऐसी कौन सी प्राकृतिक चीजे है, जिसे खाकर हम इसकी कमी को पूरा कर सकते है।
 
विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में होने वाले लक्षण

  • मांसपेशियो में कमजोरी
  • वजन कम होना
  • त्वचा का रंग पीला होना
  • एनीमिया के शिकार होने की संभावना
  • नर्वस सिस्टम पर असर होना 

कमी दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन 

  • दही- दही में विटामिन बी1, बी2 और विटामिन बी12 मिलता हैं। अगर आप लो फैट दही को अपनी डाइट में शामिल करते है, तो ये आपके शरीर में जरुरी पोषण की कमी को पूरा करता हैं।
  • अंडा- विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने में अंडा काफी फायदेमंद होता है। अगर आप दिन में 2 अंडे खाते है तो, ये आपकी दैनिक जरुरत की 46% मात्रा को पूरा कर देता है। अंडा ना सिर्फ विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करता है बल्कि अंडा खाने से शरीर को दूसरे पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
  • दूध- अगर आप शाकाहारी है तो, दूध का सेवन आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए। क्योंकि दूध में विटामिन बी 12 काफी मात्रा में पाया जाता हैं।
  • ओटमील- ओट्स कई तरह के फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं। नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से शरीर को विटामिन और फाइबर मिलते हैं। ओट्स में विटामिन बी 12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको हल्दी रखता हैं।
  • सोयाबीन- सोयाबीन में विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। आप खाने में टोफू, सोया मिल्क या फिर सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं।
  • पनीर- पनीर तो आप में से काफी लोगो को पसंद होगा और कई का तो फेवरेट भी होगा। तो क्या आप जानते है कि, स्विस पनीर में विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पनीर के अलावा कॉटेज चीज़ में भी विटामिन बी 12 मौजूद होता है। पनीर आपकी सेहत को अच्छा रखने में भी मददगार होता है।
  • साल्स मछली- जो लोग फिश खाना पसंद करते है, उन लोगो के लिए साल्स फिश विटामिन बी 12 का सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये फिश काफी मंहगी होती है पर इसमें विटामिन बी 12 अधिक मात्रा में पाया जाता है। आप इस फिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • चिकन- चिकन में  आपको प्रोटीन और विटामिन दोनो मिलते है। इसमें आपको विटामिन बी 12 और फोलेट भी मिलता है। चिकन को खाकर आप अपने शरीर में विटामिन बी की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

Created On :   16 Aug 2021 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story