रोजाना करें एक कप दलिया का सेवन, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Know About The Benefits Of Oatmeal Its Very Beneficial For Our Health
रोजाना करें एक कप दलिया का सेवन, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
रोजाना करें एक कप दलिया का सेवन, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दलिया हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में लेना पसंद करते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी1, बी2, फाइबर के अलावा कई सारे पोषक तत्व भी होते हैं, जो दिनभर आपको ऊर्जावान बनाएं रखता है। अगर शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी है तो दलिया उसे पूरा करने में फायदेमंद साबित होता है। सिर्फ इतना ही नहीं दलिया खाने के और भी कई फायदे हैं। दलिया खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानने से पहले हम जानते हैं कि ​दलिया क्या है? ​दलिया एक तरह का अनाज होता है। एक ऐसा अनाज जो शरीर को स्व​स्थ्य रखने में मदद करता है। इस अनाज की सबसे खास बात यह है कि इसको पकाने से भी इसके पोषक तत्व कम नहीं होते। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

- हर 5 में से 2 इंसान कोलेस्ट्रॉल की प्राब्लम से परेशान हैं। इसे नियंत्रित करना बहुत जरूरी है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल की गड़बड़ी दिल के रोग पैदा करने का काम करती है। दलिया में पाए जाने वाले घुलनशील और अघुलनशील फाइबर हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इससे दिल के रोग होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

- दलिया वजन को नियंत्रित करने का काम भी करता है। क्योंकि इसको खाने से कई पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है और लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होती है। ​दलिया के सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। साथ ही पेट की अन्य समस्याएं भी खत्म होती हैं। इतना ही नहीं दलिया हमारे शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है। इससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं।

- बता दें दलिया मैग्नीशियम और कैल्शियम का बहुत अच्छा स्त्रोत है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके रोजाना सेवन से बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द की शिकायत नहीं होती। यह पित्ते की थैली को भी साफ करने का काम करता है। जिससे पित्ते की पथरी से बचाव रहता है।

- जिन लोगों को आयरन की कमी होने से खून का स्तर गिर जाता है। साथ ही थकावट भी महसूस होने लगती है। ऐसे में दलिया का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह खून और आयरन दोनों की मात्रा को बेलेंस करके रखता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ने लगता है।

- आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी भी ज्यादा देखने को मिल रही है। महिलाओं को होने वाले यह सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। शोध के अनुसार फाइबर से भरपूर दलिया ब्रेस्ट कैंसर की आशंका को कम कर देता है। 

- इसमें मौजूद विटामिन बी1, बी2, मिनरल्स, मैग्नीशियम, मैग्नीज जैसे जरूरी तत्व होते हैं। डेली एक कप दलिया का सेवन करने से दिन भर एनर्जी लेवल बना रहता है। दलिया में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो नर्व को शांत रखता है और शरीर को आराम देता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों के दर्द को भी कम करता है।

- मैग्नीशियम से भरपूर दलिया शरीर में लगभग 300 प्रकार के एंजाइम बनाता है। ये एंजाइम इंसुलिन बनाने में बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा ये ब्लड तक ग्लूकोज की जरूरी मात्रा पहुंचाने का भी काम करते हैं। रोजना दलिया खाने से टाइप-2 की बीमारी कंट्रोल हो जाती है।

Created On :   27 Nov 2019 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story