- Dainik Bhaskar Hindi
- Health
- Kovid-19 cases up in Uttar Pradesh to 5,19,148
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र में कोविड-19 मामले बढ़कर 5,19,148 हुए

हाईलाइट
- उप्र में कोविड-19 मामले बढ़कर 5,19,148 हुए
लखनऊ, 20 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है और मामलों की तेजी वाली सूची में मेरठ सबसे आगे है। मेरठ में पिछले 15 दिनों में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन विंग में विभाग के प्रमुख डॉ. वेद प्रकाश ने कहा, मेरठ एक ऐसा शहर है, जहां बड़ी संख्या में बाहर के लोग आते-जाते हैं, खासकर दिल्ली से। हम यात्रा पैटर्न का अध्ययन कर रहे हैं, जो मामले बढ़ने का एक कारण हो सकता है। जल्द ही मेरठ के लिए एक नई रणनीति तैयार करनी होगी।
वहीं मामलों में बढ़ोतरी वाले अन्य जिलों में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद शामिल हैं। साथ ही राज्य में कोविड रोगियों की मृत्यु संख्या में भी इजाफा हुआ है। सक्रिय मामलों की संख्या बुधवार को 21,954 से बढ़कर गुरुवार को 22,757 हो गई।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर की जांच करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति अपनाई है। इसके लिए नमूने एकत्र करने के अलावा, परीक्षण में वृद्धि, राज्य भर में निगरानी और संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए संपर्क ट्रेसिंग की जा रही है।
वहीं लखनऊ में बढ़ते मामलों के पीछे सोशल डिस्टेंसिंग की कमी को बड़ा कारण बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों के एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा, लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना बंद कर दिया है। बाजारों में तो शायद ही कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।
एसडीजे-एसकेपी
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: क्वॉड रियर कैमरों के साथ रियलमी 7 5जी स्मार्टफोन की हुई लॉन्चिंग
दैनिक भास्कर हिंदी: आईफोन 12 के डिवाइसों में बग फिक्स के लिए एप्पल ने जारी किया आईओएस 14.2.1
दैनिक भास्कर हिंदी: डब्ल्यूएचओ ने कोविड उपचार के लिए रेमेडिसविर के उपयोग के खिलाफ दी चेतावनी
दैनिक भास्कर हिंदी: भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 90 लाख के पार
दैनिक भास्कर हिंदी: 2021 की गर्मियां लगभग सामान्य होंगी : बिल गेट्स