भारत में सामने आए करीब 20 हजार नए मामले, कुल संख्या 5.28 लाख

Nearly 20 thousand new cases reported in India, totaling 5.28 lakh
भारत में सामने आए करीब 20 हजार नए मामले, कुल संख्या 5.28 लाख
भारत में सामने आए करीब 20 हजार नए मामले, कुल संख्या 5.28 लाख

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, एक ओर जहां दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंच गई है, वहीं भारत में भी संक्रमण के कुल मामले 5,28,859 हो गए हैं। देश में रविवार को बीते 24 घंटे की अवधि में 19,906 नए मामले सामने आए। यह आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं।

दुनियाभर में 213 देशों की सूची में भारत करीब 2,03,051 सक्रिय मामलों और 16,095 मौतों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं अब तक कुल 3,09,712 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन संक्रमण से 410 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या देश में 16,095 हो गई है।

देश में सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर हैं, जहां 6,368 नए मामले सामने आए हैं, वहीं राज्य में कुल 1,59,133 मामले हैं। यहां अब तक 7273 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद सबसे प्रभावित राज्य देश की राजधानी है, जहां कोविड-19 के कुल 80,188 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं यहां अब तक 2,558 लोगों की मौत हो चुकी है, और 49301 लोग इससे उबर चुके हैं। दिल्ली के बाद तमिलनाडु का स्थान है, जहां 78335 मामले आ चुके हैं, इनमें 1025 की मौत हो चुकी है, जबकि 44,094 लोग उबर चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 33,216 है।

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 30,709 मामले हैं, जहां 1,789 मौतें हुई हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (21,549), राजस्थान (16,944), मध्य प्रदेश (12,965), पश्चिम बंगाल (16,711), हरियाणा (13,427), कर्नाटक, (11,923), आंध्र प्रदेश (12,285) और तेलंगाना (13,436) शामिल हैं।

Created On :   28 Jun 2020 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story