- Dainik Bhaskar Hindi
- Health
- Second Guinness World Record made at Science Festival
दैनिक भास्कर हिंदी: विज्ञान महोत्सव में बना दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

हाईलाइट
- विज्ञान महोत्सव में बना दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
कोलकाता, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के तीसरे दिन एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इस प्रकार दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद शुक्रवार को तीसरा रिकॉर्ड बनाने का प्रयास होगा।
विज्ञान महोत्सव के तीसरे दिन यहां 268 छात्रों ने एक साथ रेडियो किट असेबलिंग करके गुरुवार को एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। कार्यक्रम में कुल 490 छात्रों ने हिस्सा लिया जिनमें से 268 छात्रों ने तय समयसीमा के भीतर अपना काम पूरा करके यह कामयाबी हासिल की।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने यह रिकॉर्ड देश के दो महान वैज्ञानिक सी.वी.रमण और जगदीश चंद्र बोस को समर्पित किया। विज्ञान के क्षेत्र में भारत के प्रथम नोबेल विजेता सी.वी. रमण की जयंती सात नवंबर है जबकि जगदीश चंद्र बोस की जयंती इसी महीने 30 नवंबर को है।
विज्ञान महोत्सव में पहले ही दिन स्पेक्ट्रोस्कोप असेंबलिंग के लिए देश के छात्रों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें एक साथ 1,598 छात्रों ने सफलतापूर्वक यह कार्य पूरा किया था।
कोलकाता में पांच से आठ नवंबर तक चलने वाले 5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)-2019 में चार गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश थी, मगर कार्यक्रम के दूसरे दिन इलेक्ट्रॉनिक्स शिक्षण कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बन पाया, अब आखिरी सत्र में गुरुवार को मानव गुणसूत्र का सबसे बड़ा मानवीय चित्र बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें करीब 400 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: तीन साल की हुई नोटबंदी ! राजनीतिक दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा मुद्दा
दैनिक भास्कर हिंदी: झारखंड चुनाव: बिहार के बड़े दलों के लिए झारखंड में खोई प्रतिष्ठा पाना चुनौती
दैनिक भास्कर हिंदी: लोगों को ट्रैक पार न करने के लिए यमराज से जागरूक करा रहा वेस्टर्न रेलवे
दैनिक भास्कर हिंदी: तीस हजारी कांड : दो अफसरों को नई अस्थायी तैनाती मिली
दैनिक भास्कर हिंदी: 2020 में 2 करोड़ iPhone SE 2 मॉडल बेचेगी Apple