उम्मीद है मणिपुर के और भी युवा हॉकी से जुड़ेंगे

Hope more Manipur youth will join hockey: Neelkanth
उम्मीद है मणिपुर के और भी युवा हॉकी से जुड़ेंगे
नीलकांत उम्मीद है मणिपुर के और भी युवा हॉकी से जुड़ेंगे
हाईलाइट
  • राज्य के पांच पुरुष खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर नीलकांत शर्मा को उम्मीद है कि मणिपुर के और भी युवा हॉकी से जुड़ेंगे।करीब चार दशक पहले पंगामबम निलकोमोल सिंह मणिपुर के पहले हॉकी ओलंपियन थे। राज्य के पांच पुरुष खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया है।

निलकोमोल 1984 लॉस एंजिलस, थोएबा सिंह 1988, कोठाजीत खाडांगबम 2012 और 2016, चिंगेलंसाना कांगुजाम 2016 और नीलकांत 2021 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे जिसने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

नीलकांत ने कहा, मेरा मानना है कि मेरे लिए यहां से अपने खेल में सुधार करने और टोक्यो में इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। कांस्य पदक जीतना एक अविश्वसनीय एहसास था और मुझे अपने पूरे करियर में मणिपुर के लोगों से बहुत प्यार मिला है।

उन्होंने कहा, निश्चित रूप से मणिपुर हॉकी के आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। राज्य में काफी अच्छी चीजें हो रही हैं और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मुझे उम्मीद है कि टोक्यो में मेरे प्रदर्शन ने मेरे राज्य के और युवाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया होगा। नीलकांत का मानना है कि 2022 में एक महत्वपूर्ण कैलेंडर वर्ष से पहले उनके लिए अभी भी बहुत कुछ सुधार करना बाकी है।

आईएएनएस

Created On :   16 Sep 2021 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story