मालदीव पर मंडरा रहा चीन का साया: चीन से डील के बाद मुइज्जू ने फिर दिखाए भारत को तेवर,कहा बाहरी पार्टियां मालदीव की चिंता ना करें

चीन से डील के बाद मुइज्जू ने फिर दिखाए भारत को तेवर,कहा बाहरी पार्टियां मालदीव की चिंता ना करें
  • आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़े मुइज्जू के कदम!
  • मालदीव -भारत तनाव के बीच मुइज्जू ने कहा
  • भारतीय सेना का एक जत्था स्वदेश लौटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और मालदीव के बीच तनातनी जारी है। भारतीय सेना के पहले जत्थे की वापसी के बाद चीनी समर्थित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का बयान सामने आया है। चीनी समर्थक मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि मालदीव एक छोटा देश नहीं है, उन्होंने जो भी किया वो अपने देश की सुरक्षा के खातिर किया है और इससे 'बाहरी पार्टियों' को समस्या नहीं होनी चाहिए।

मालदीव में चीनी समर्थक सरकार बनने के बाद भारत-मालदीव के संबंधों में खटास आ रही है। भारत मालदीव में सैन्य मौजूदगी वाला एकमात्र देश है। मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद मालदीव की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां और बदल रही है।

आपको बता दें हाल ही में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर जवानों के एक जत्थे को लेकर स्वदेश लौटा है। यह हेलीकॉप्टर भारत ने ही मालदीव को गिफ्ट के तौर पर दिया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही मुइज्जू अपने भारत विरोधी अभियानों में जुटे हैं। मुइज्जू ने कहा कि मालदीव की स्वतंत्रता और संप्रभुता "अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद, पूरी आबादी के साझा हित में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे मालदीव के सभी देशों के साथ घनिष्ठ संबंधों में बाधा नहीं आएगी।

इससे पहले शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया था कि मालदीव में तैनात भारतीय सेना का पहला जत्था स्वदेश लौट आया है। मालदीव सरकार ने भारतीय सेना के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की तारीख तय की थी। हालांकि, 26 फरवरी को एक सिविलियन टेक्निकल टीम मालदीव पहुंची थी, जो भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह लेंगे और वहां तैनाती भारतीय इक्वीपमेंट्स का संचालन करेंगे। मई महीने तक तमाम सैनिक भारत लौट आएंगे।

खबरों के मुताबिक मुइज्जू के कार्यालय की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, "उन्होंने मालदीव के आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने और हर पहलू में एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र बने रहने की जरूरतों पर जोर दिया है। मुइज्जू ने कहा मालदीव एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है और मालदीव के अधिकार क्षेत्र की निगरानी से किसी भी बाहरी पक्ष को चिंता नहीं होनी चाहिए। मालदीव की मुइज्जू सरकार के भारत के खिलाफ बयानबाजी अभियान से चीन खुश नजर आ रहा है।

Created On :   17 March 2024 7:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story