Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे ने लिया नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दर्ज, मृतकों के परिजनों ने कंपनी...

- FAA बोइंग प्लेन में खामियों की दी चेतावनी
- प्लेन क्रैश मामले में चार मृतक यात्रियों के परिजनों ने कोर्ट में दायर की याचिका
- कंपनी ने परिजनों के आरोपों पर साधी चुप्पी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के चार महीने बाद नया मोड़ ले लिया है। इस घटना में मारे गए चार यात्रियों के परिजनों ने अमेरिका में मुकदमा दायर कर दिया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिकी निर्माता बोइंग और तकनीकी कंपनी हनीवेल लापरवाही बरती है। साथ ही कहा कि खराब ईंधन कटऑफ स्विच की वजह से यह हादसा हुआ है।
शिकायतकर्ताओं ने कंपनी पर लगाए ये गंभीर आरोप
यह शिकायत अमेरिका की डेलावेयर सुपीरियर कोर्ट में मंगलवार को मृतकों को परिजनों ने दायर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में लगे जो ईंधन कटऑफ स्विच का लॉकिंग मैकेनिज्म अनजाने में बंद या डिसएबल हो सकता है। इसकी वजह से फ्यूल की आपूर्ति अवरुद्ध भी हो सकती है और उड़ान भरने के लिए जरुरी थ्रस्ट कम भी हो सकता है।
शिकायकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बताया कि बोइंग और हनीवेल ने इस स्विच का निर्माण किया है और उन्हें लगाया था। इसे साल 2018 में अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने खामियों की चेतावनी भी थी। इसके बावजूद भी इन्होंने बोइंग विमानों में लॉकिंग मैकेनिज्म को लगा दिया था।
उन्होंने आगे बताया कि प्लेन में सीधे थ्रस्ट लीवर को पीछे स्विच को लगा दिया था। इसकी वजह से सामान्य कॉकपिट संचालन के दौरान फ्यूल कटऑफ अनजाने में हो सकता था। शिकायत में आगे बताया गया है, "इस आपदा को रोकने के लिए हनीवेल और बोइंग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।" इन आरोपों पर बोइंग ने बुधवार को किसी प्राकर की टिप्पणी देने से मना कर दिया और हनीवेल ने भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
कब हुआ था यह हादसा
अहमदाबाद में 12 जून को यह दर्दनाक हादसा हुआ था। इस प्लेन में 229 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। कुल 260 लोग मारे गए। वहीं, विमान में जितने लोग सवार थे, एक को छोड़कर बाकी सब मारे गए और 19 अन्य लोगों की जान चली गई। कोर्ट में दायर याचिक में कांताबेन धीरूभाई पघदल, नाव्या चिराग पघदल, कुबेरभाई पटेल और बेबीबेन पटेल में इन मृतकों के परिजन हर्जाने की मांग कर रहे हैं।
Created On :   18 Sept 2025 10:47 PM IST