Israel-Iran War: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'नेतन्याहू सिर्फ सत्ता में..'

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- नेतन्याहू सिर्फ सत्ता में..
  • ईरान और इजरायल के बीच लगातार चल रहा युद्ध
  • युद्ध को लेकर बिल क्लिंटन ने दी प्रतिक्रिया
  • बिल क्लिंटन ने नेतन्याहू पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़े हुए कई दिन बीत चुके हैं। अब भी दोनों के बीच युद्ध थमा नहीं है। इसको लेकर ही मिडिल ईस्ट के देशों में चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नेतन्याहू को लेकर बयान दिया है। उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों का युद्ध चरम सीमा पर है। बिल क्लिंटन का कहना है कि, नेतन्याहू ऐसा सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को बिल क्लिंटन ने क्या सलाह दी?

पूर्व राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को ईराज और इजरायल के युद्ध को लेकर सलाह दी है। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा है कि, पश्चिम एशिया में चल रहे इस संघर्ष को कम करने की कोशिश करें। साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये युद्ध बढ़ जाएगा, जिससे लाखों को लोगों की जानें जा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने इजरायल के पीएम नेतन्याहू को लेकर सचेत किया है।

बिल क्लिंटन ने की नेतन्याहू की आलोचना

बिल क्लिंटन ने नेतन्याहू की आलोचना की और उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, वो सिर्फ सत्ता में रहना चाहते हैं। वो केवल अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए ईरान के साथ युद्ध बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, नेतन्याहू काफी लंबे समय से ईरान से लड़ना चाह रहे थे क्योंकि इस तरह ही वो अपने पद पर लंबे समय तक टिक पाएंगे। बिल क्लिंटन ने कहा कि, मेरा मतलब है कि इजरायल की सत्ता की कमान बीते 20 सालों में सबसे ज्यादा उनके ही पास रही है। अब ये ज्यादा हो चुका है और इस मामले को अब शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

इससे पहले भी बिल क्लिंटन ने ट्रंप और नेतन्याहू के इरादों पर संदेह जताया था। उनका कहना था कि, इजरायल को फिलिस्तीन के राज्यों में कोई दिलचस्पी नहीं है और ऐसा ही हाल डोनाल्ड ट्रंप का भी है। उन्होंने कहा कि, 'वे शांति वार्ता के बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं। नेतन्याहू इजरायल का फिलिस्तिनियों को एक राज्य देने का कोई भी इरादा नहीं रखते होंगे। हालांकि, बीते सालों के तनाव और युद्धों के बार आज भी इजरायल की ऐसी स्थिति नहीं है कि वो पूरी जमीन को हड़प पाए।'

Created On :   21 Jun 2025 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story