Trump H-1B Visa New Fees: ट्रंप के एच-1बी वीजा नई फीस पर भारत सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया, दी ये चेतावनी

- ट्रंप ने टैरिफ के बाद अमेरिका में रखने के लिए लगाया भारी टैक्स
- हर साल भारतीयों को चुकाने होंगे करीब 88 लाख रुपए
- अमेरिका में सबसे ज्यादा बसते है भारतीय मूल के लोग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने के बाद अब वीजा पर भारी फीस लगा दी है। ट्रंप के इस फैसले पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज शनिवार को कहा कि ट्रंप के इस कदम से भारतीय नागरिको पर असर पड़ सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका के इस फैसले से उन परिवारों को जिंदगी काफी असर देखने को मिलेगा, जो वहां पर बसते हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकार वीजा की नई फीस का आकलन कर रही है। इसमें नौकरी पेशा के अलावा कारोबार से जुड़े लोगों को शामिल किया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका इस नई वीजा फीस की समस्य में बदलाव कर नया लाने की बात करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस मुद्दे पर दोनों देश साथ में मिलकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि चर्चा करने से तकनीकी विकास, इनोवेशन, आर्थिक वृद्धि और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
ट्रंप ने शुक्रवार को किया था ये ऐलान
विदेश मंत्रालय ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ज्यादा फीस होने के कारण परिवारों में गंभीर असर देखने को मिल सकते है। बहुत से भारतीय परिवार को लोग अमेरिका में निवास करते हैं। ट्रंप का यह फैसला उनकी जिंदगी पर बड़ी मुश्किल डाल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते शुक्रवार को वीजा को लेकर नया आदेश जारी किया था। इसमें बताया गया था कि अब एच-1बी की सालान फीस 1 लाख डॉलर होगी। अगर भारतीय करेंसी में इस फीस को देखे तो यह करीब 88 लाख रुपए होती है, जो हर साल भारतीय नागरिकों को चुकानी होगी।
अमेरिका में इतने प्रतिशत है भारतीय नागरिक
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के वीजा फीस के निर्णय पर भारतीय लोगों को ज्यादा असर पड़ने वाला है। अमेरिका में एच-1बी वीजा धारक करीब 71 फीसदी भारतीय नागरिक बसे हुए हैं। मौजूदा समय में करीब 3 लाख भारतीय लोग अमेरिका में इस वीजा पर कार्य कर रहे हैं। इनमें अधिकांश आईटी सेक्टर के बताए जा रहे हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, ट्रंप के इस फैसले से लगभग एच-1बी वीजा प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी क्योंकि नई फीस उनकी मौजूदा सैलरी से ज्यादा है।
Created On :   20 Sept 2025 11:01 PM IST