H-1B Fee Hike: ट्रंप ने एच-1बी वीजा में किए बड़े बदलाव, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इंप्लॉइज के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है कंपनियों का कहना?

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किए नए निर्देश
- एच-1बी वीजा की फीस में की बढ़ोतरी
- माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए हैं। इसके बाद ही बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी कर दी है। कंपनियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, जो भी कर्मचारी अमेरिका में हैं वे अभी अमेरिका से बाहर बिल्कुल ना जाएं। साथ ही अगर कोई अमेरिका से बाहर है तो वो तत्काल प्रभाव से 24 घंटे के अंदर ही देश में वापस आ जाए।
ट्रंप ने जारी किया भारी फैसला
ट्रंप ने शुक्रवार को एक जरूरी फैसला जारी करते हुए एक सरकारी आदेश पर साइन किए हैं। उससे अमेरिका में एच-1बी वीजा पर काम कर रहे हैं और भारतीय पेशेवरों पर भारी प्रभाव पड़ेगा। इस आदेश के चलते ही जो भी अहम व्यवसाय पर काम कर रहे अप्रवासी हैं, उनको एच-1बी आवेदनों के साथ-साथ 1 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा। अगर भुगतान नहीं करते हैं तो अमेरिका में प्रवेश करने को नहीं मिलेगा। ट्रंप का ये आदेश 21 सितंबर 2025 रात 12 बजकर 1 मिनट से प्रभावी होगा।
एच-1बी वीजा धारकों को मिली चेतावनी
एच-1बी वीजा धारकों और उनके परिवार के सदस्यों को चेतावनी दी गई है। उनको बताया गया है कि, जो भी काम या छुट्टी के लिए अमेरिका से बाहर हैं, उन्हें 21 सितंबर को आदेश लागू होने से पहले अमेरिका वापस आने को कहा गया है। इस फैसले के बाद ही माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, जेपी, जेपी मॉर्गन, अमेजन जैसी कई बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए ही एडवाइजरी जारी की है। कंपनियों का कहना है कि, कर्मचारी अमेरिका में ही रहें और विदेश यात्राओं पर ना जाएं।
अगर अमेरिका से बाहर रह गए तो क्या होगा?
जानकारी के मुताबिक, अगर कोई 24 घंटे के अंदर-अंदर देश नहीं आ पाते हैं तो उनको वापस आने से रोका जा सकता है। जानकार के मुताबिक, जो भी एच-1बी वीजा धारक हैं वे छुट्टियों के लिए अमेरिका से बाहर हैं वे जल्द से जल्द आ जाएं नहीं तो बाहर फंस सकते हैं। साथ ही जो वीजा धारक इंडियन हैं, वे हो सकता है समयसीमा तक अमेरिका ना आ पाएं। इसलिए ही वे 21 सितंबर की मध्यरात्रि से पहले कैलिफोर्नियां में लैंड कर जाएं।
Created On :   20 Sept 2025 4:32 PM IST