PM Modi Gujarat Visit: भावनगर में पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित, आत्मनिर्भर भारत को लेकर दिए कड़े संदेश, जानें क्यों है आत्मनिर्भरता जरूरी?

भावनगर में पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित, आत्मनिर्भर भारत को लेकर दिए कड़े संदेश, जानें क्यों है आत्मनिर्भरता जरूरी?
  • पीएम मोदी ने भावनगर में लोगों को किया संबोधित
  • टैरिफ विवाद और एच-1बी को लेकर बोले पीएम मोदी
  • आत्मनिर्भर भारत को बताया जरूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (20 सितंबर) को गुजरात के भावनगर में आयोजित 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में पूरे देश के लिए कई जरूरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। इन सभी परियोजनाओं में करीब 34200 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर लोगों को संबोधित किया है। साथ ही पीएम मोदी ने लोगों को स्वदेशी सामानों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। साथ ही लोगों को बताया है कि, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा करना होगा। विदेशों पर अपनी निर्भरता को भी कम करना होगा।

गुजरात को मिली नई परियोजनाएं

पीएम मोदी ने गुजरात राज्य के लिए कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। गुजरात के लिए पीएम मोदी ने 26,354 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। जिसमें, छारा पोर्ट पर एचपीएलएनजी री-गैसिफिकेशन टर्मिनल, गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में एक्रिलिक्स और ऑक्सो एल्कोहॉल प्रोजेक्ट, 600 मेगावाट का ग्रीन शू इनिशिएटिव, पीएम-कुसुम योजना में 475 मेगावाट सोलर फीडर जैसी कई परियोजनाएं शामिल हैं।

आत्मनिर्भर भारत है जरूरी

पीएम मोदी ने भावनगर में लोगों को संबोधित करते हुए बताया है कि, आत्मनिर्भर भारत देश के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा है कि, भारत का सबसे बड़ा दुश्मन किसी देश से दुश्मनी नहीं, बल्कि अपनी विदेशों पर निर्भरता है। अगर इसको खत्म करके आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा कर लें तो हमारी कई परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा, आज भारत विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता को कम करना होगा, जिससे भविष्य में आत्मनिर्भर भारत सुरक्षित रहे।

Created On :   20 Sept 2025 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story