किसकी कितनी ताकत?: अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार, चीन की खुली पोल, SIPRI की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार, चीन की खुली पोल, SIPRI की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
  • चीन परमाणु हथियारों को बढ़ाने की रेस में नहीं
  • रूस के पास 5459, अमेरिका के पास 5177, चीन के पास 600 परमाणु बम
  • चीन के हथियारों को बढ़ा चढ़ाकर बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के देशों के हथियारों पर शोध करने वाली एक स्वतंत्र संस्थान ने बीते सोमवार रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट स्वीडन स्थित थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) की ओर से जारी की है। सिप्री ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि किस देश के पास कितने परमाणु हथियार है? इस रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 तक भारत के पास 180, अमेरिका के पास 5177 परमाणु बम है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हर साल चीन अपने परमाणु जखीरे में 100 नए परमाणु बम जोड़ रहा है। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद चीनी विदेश मंत्रायल ने सफाई देते हुए कहा कि परमाणु हाथियार आत्मरक्षा के लिए हैं।

चीन परमाणु हथियारों को बढ़ाने की रेस में नहीं

परमाणु रणनीति को लेकर चीनी मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन परमाणु रणनीति का अच्छे से पालन करना जानता है। जो उसके आत्मरक्षा के हित में है, उन्होंने आगे कहा कभी भी चीन हथियारों को बढ़ाने की रेस में नहीं रहा। हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम किसी भी स्थिति में अपने परमाणु हथियारों का उपयोग सबसे पहले नहीं करते। इसी के साथ कहा कि न ही हम परमाणु हथियार के इस्तेमाल की किसी देश को धमकी देते है।

चीन के हथियारों को खतरा

ग्लोबल टाइम्स से बात करते हुए चीनी सैन्य विशेषज्ञ झांग जुनशे ने कहा कि SIPRI की रिपोर्ट में चीन के हथियारों को बढ़ा चढ़ाकर बताया गया है। उन्होंने चीन और चीनी हथियारों को जो खतरा बताया है। इस रिपोर्ट के जरिए चीन को दुनियाभर के देशों के सामने गलत तरीके से पेश किया गया है, जो परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता (विभिन्न देशों के बीच होने वाली परमाणु चर्चा) को पीछे धकेलने की कोशिश की जा रही है।

इस देश के पास है सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

SIPRI की रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार अमेरिका और रूस के पास है। इन दोनों देशों के पास दुनिया का 90 फीसदी परमाणु हथियार है। इनमें रिटायर परमाणु बम भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास 5459 परमाणु बम, अमेरिका के पास 5177, चीन के पास 600 और भारत के पास 180 एटम बम हैं। इस रिपोर्ट में परमाणु हथियार रखने के मामले में चीन तीसरे नंबर पर आता है। इस पर चीनी एक्सपर्ट ने सवाल किया कि अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार है। इस वजह से चीन पर अमेरिका दबाव बना रहा है, तो फिर क्या चीन अपने परमाणु जखीरे को नहीं बढ़ा सकता। उन्होंने दूसरा सवाल करते हुए कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता की बात है तो रूस और अमेरिका को भी अपने परमाणु हथियार चीन के बराबर कर लेना चाहिए।

इन देशों के पास है दोहरी क्षमता वाली मिसाइलें

SIPRI की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दोहरी क्षमता वाली मिसाइलें रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के पास है। जो अपने परमाणु हथियारों में नई तरीके से बदलावाकर रहे है। इस रिपोर्ट में आगे कहा कि सुरक्षा के हिसाब से फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका ने साल 2000 के मध्य में कई परमाणु हथियारों वाली मिसाइलें तैनात की गई थीं। इसके बाद से चीन ने परमाणु हथियार ले जाने के लिए दो मिसाइलों का निर्माण किया। इस दिशा में आगे बढ़ने वाले देश भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया है।

Created On :   17 Jun 2025 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story