Sheikh Hasina Party News: बांग्लादेश ने भारत पर शेख हसीना की पार्टी के दफ्तर खुलने के लगाए आरोप, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब

बांग्लादेश ने भारत पर शेख हसीना की पार्टी के दफ्तर खुलने के लगाए आरोप, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब
  • बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध खराब होने की कही बात
  • भारत ने बांग्लादेश को दिया दो टूक जवाब
  • शेख हसीना की पार्टी के भारत में दफ्तर खुलने के लगे आरोप

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतिरम सरकार ने भारत पर आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दफ्तर खुले हैं। इनको उन्होंने तुरंत बंद करने को कहा है। भारत अगर ऐसा नहीं करता है तो दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने की बात यूनुस ने कही है। इसको लेकर अब भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी किया है। इस दौरान उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

भारतीय कानून का उल्लंघन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि भारत को ऐसी किसी भी गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं हैं, जोकि भारतीय कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने आगे कहा, "सरकार को भारत में अवामी लीग के कथित सदस्यों की ओर से किसी बांग्लादेश विरोधी गतिविधि या भारतीय कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी कार्य के बारे में जानकारी नहीं है। भारत अपने क्षेत्र से किसी भी देश के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों की इजाजत नहीं देता है।"

बांग्लादेश जल्द से जल्द हो स्वतंत्र

रणधीर जायसवाल ने बांग्लदेश की अंतिरम सरकार के इस बयान को गलत बताया है और इसे खारिज कर दिया है। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि भारत की अपेक्षा है कि बांग्लादेश जल्द से जल्द स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए। इससे वहां के नागरिकों की इच्छा का पता चल सके। भारत ने इस तरह की मांग करते हुए यूनुस को फंसा दिया है।

बांग्लादेश ने क्या किया था दावा?

यूनुस की अंतरिम सरकार ने दावा किया था कि भारत के दिल्ली और कोलकाता में शेख हसीना की पार्टी के दफ्तर खोले गए हैं। इसे यूनुस ने बांग्लादेश विरोधी गतिविधियां बताया है और भारत से कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने आगे कहा कि अवामी लीग को बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया है।

Created On :   20 Aug 2025 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story