रक्षा समीक्षा: ब्रिटेन ने रूस को बताया बड़ा खतरा, चीन को करार दिया जटिल चुनौती

- यूके ने की आने वाले 10 सालों की रक्षा योजना की समीक्षा
- दुनिया भर में चल रहे संघर्ष के बीच ब्रिटेन ने अपनी रक्षा समीक्षा में बड़ी चेतावनी दी
- पीएम कीर स्टार्मर की सरकार समीक्षा रिपोर्ट सोमवार को जारी होगी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन ने दुनिया भर में चल रहे संघर्ष और तनाव के बीच अपनी रक्षा समीक्षा रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी दी है। आपको बता दें यूके ने आगामी 10 सालों की रक्षा योजना की समीक्षा की, इसमें ब्रिटेन ने रूस को बड़ा खतरा बताया है। साथ ही चीन को जटिल चुनौती करार दिया है। समीक्षा रिपोर्ट में ब्रिटिश सेना के आकार पर भी सवाल उठाए गए है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की सरकार समीक्षा रिपोर्ट सोमवार को जारी होने वाली है।
बीते दिन यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक काजा कालास ने भी कहा था कि यूरोप चीन-रूस खतरे को दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखता है। उन्होंने कहा था कि जब चीन और रूस मिलकर सौ वर्षों में न देखे गए परिवर्तनों और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में संशोधन की बात करते हैं, तो हम सभी को बेहद चिंतित होना चाहिए। यदि हम चीन के बारे में चिंतित हैं, तो हमें रूस के बारे में भी चिंतित होना चाहिए।
आपको बता दें ब्रिटेन ने अपने सैन्य उपकरणों और सेवाओं के लिए 10 वर्षीय योजना की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव जॉर्ज रॉबर्टसन की अध्यक्षता वाली टीम ने तैयार की है। 130 पन्नों की इस रिपोर्ट में चीन को जटिल चुनौती बताया है। क्योंकि चीन कई बार रूस और ईरान, उत्तर कोरिया के साथ सहयोग करने को तैयार रहा है। रिपोर्ट में रूस को बड़ा खतरा बताया है।
रक्षा सचिव जॉन हेली ने कहा हम अपनी सेना को अभूतपूर्व गति से कार्य करने की शक्ति प्रदान करेंगे। जहाजों, विमानों, टैंकों और ऑपरेटरों को आपस में जोड़ेंगे ताकि वे महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत साझा कर सकें और अधिक दूरी तक तेजी से हमला कर सकें।
Created On :   1 Jun 2025 10:25 AM IST