Thailand Cambodia War: आखिर कंबोडिया और थाईलैंड के बीच क्यों बढ़ता जा रहा विवाद, इस मंदिर को लेकर बताई जा रही वजह

डिजिटल डेस्क, बैंकाक। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच बीते दो महीने से विवाद जारी है। 28 मई को दोनों देशों की सेनाओं के बीच एमरॉड ट्राइंगल में मंदिर को लेकर भिड़त हुई, इसमें एक कंबोडियाई सैनिक की जान चली गई। ये वो जगह बताई जा रही है, जहां से दोनों देशों के बीच लाओस की सीमाएं मिलती है। दोनों ही देश इसपर दावा करते हैं। वहीं, थाईलैंड ने दावा किया है कि कंबोडिया ने एक बारूदी सुरंग बना दी है। ऐसे में समझते है क्या है ये दोनों मामले?
बारूद सुरंग का मामला
दोनों के बीच ये लड़ाई बारूदी सुरंगों को लेकर बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सीमा पर बनी एक बारूदी सुरंग में जोरदार विस्फोट होने से थाई सैनिक घायल हो गया था। इसपर थाईलैंड ने आरोप लगया है कि हाल ही के समय में कंबोडिया ने ये सुरंगे बनाई है। इसके बाद थाईलैंड ने कंबोडिया के राजदूत को बाहर कर दिया। साथ ही अपने दूत को वापस बुला लिया।
शिव मंदिर का मामला
ग्यारहवीं सदी में बने दोनों देशों की सीमा के बीच शिव मंदिर विवाद अब खुले युद्ध का रूप ले लिया है। इस मंदिर को खमेर सम्राट सूर्यवर्मन ने बनवाया था, जो कंबोडिया के प्री विहार प्रांत और थाईलैंड की सीमा पर बना है। इस विवाद पर 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा घोषित किया था, लेकिन इसके आसपास की 4.6 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर आज भी दोनों देश दावा कर रहे हैं। इस मंदिर को जब 2008 में UNESCO विश्व धरोहर घोषित किया गया, इसके बाद से ये विवाद और गहरा हो गया था।
यह भी पढ़े -दक्षिण पूर्व एशिया में लोगों ने किया योग, शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कल्याण पर जोर
Created On :   26 July 2025 12:37 AM IST