थाईलैंड -कंबोडिया संघर्ष: सीमा पर गोलीबारी, 14 की मौत कई घायल , भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

- थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
- थाईलैंड की पीएम पेइतोंग्तर्न शिनावात्रा को अपनी कुर्सी की गंवानी पड़ी थी
- थाईलैंड -कंबोडिया सीमा विवाद एक सदी से भी ज्यादा पुराना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड -कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों की सीमा पर फायरिंग देखने को मिल रही है। गोलीबारी में अभी तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो गए है। दोनों देशों की ओर से हमले के लिए गोलीबारी, आर्टिलरी और मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमलों के बाद हिंसा प्रभावित इलाकों में रह रहे लोग धीरे धीरे विस्थापित हो रहे है।
थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, एडवाइजरी में भारतीय दूतावास ने भारतीयों से थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी संघर्ष के चलते थाईलैंड के सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने को कहा है। साथ ही सभी से TAT न्यूजरूम सहित थाई अधिकारियों से समय समय पर अपडेट लेते रहें। भारतीय दूतावास ने थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण द्वारा जारी उन स्थानों की लिस्ट भी साझा की है, जहां न जाने की सलाह दी गई है।
आपको बता दें बीते दिन गुरुवार को कंबोडिया की तरफ से थाईलैंड के सीमा पर स्थित गांवों पर हमला किया गया था, इसके जवाब में थाईलैंड की सेना ने एफ-16 फाइटर जेट से कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। सीमा पर तनाव और संघर्ष के चलते लाखों लोग पलायन कर चुके है।
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेइतोंग्तर्न शिनावात्रा को इसी साल जून में अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। क्योंकि पीएम शिनावात्रा ने कंबोडिया के पूर्व पीएम से फोन पर चर्चाएं की थी। बातचीत का ऑडियो लीक हो गया, उसके बाद उन्हें पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा।
2008 में विवाद संघर्ष में बदलास और दोनों की तरफ से 20 लोगों की मौत हुई और हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा था। इसके बाद कंबोडिया फिर से इंटरनेशनल कोर्ट पहुंचा और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने फिर से कंबोडिया के पक्ष में फैसला सुनाया। तब से ही दोनों देशों के बीच तनाव लगातार समय समय पर बढ़ रहा है। गुरुवार को तनाव चरम पर पहुंच गया और टकराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। शुक्रवार को संघर्ष और गंभीर हो गया।
Created On :   25 July 2025 1:03 PM IST