Thailand-Cambodia Conflict: तनाव के बीच कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, इमरजेंसी के लिए हेल्प लाइन नंबर-ईमेल किया शेयर

- धाईलैंड-कंबोडिया के बीच तनाव जारी
- कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास की भारतीय नागरिकों को सलाह
- कहा- यात्रा करने से बचें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड -कंबोडिया के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ बॉर्डर पर फायरिंग, आर्टिलरी, फाइटर प्लेन, तोपों और मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में अब तक थाईलैंड के 27 से 30 नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी है। दूसरी ओर कंबोडिया में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। तनाव के बीच कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक परामर्श (Advisory) जारी किया है। साथ ही, इमरजेंसी के लिए हेल्प लाइन नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच तनाव को देखते हुए भारतीयों को यह सलाह दी जाती है कि वह यहां यात्रा करने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास, को पोन नंबर +855 92881676 के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह cons.phnompenh@mea.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
Indian Embassy in Cambodia issues an advisory for Indian Nationals living in the country pic.twitter.com/KAYddGHKVd
— ANI (@ANI) July 26, 2025
थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने की थी एडवाइजरी जारी
थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी, एडवाइजरी में भारतीय दूतावास ने भारतीयों से थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी संघर्ष के चलते थाईलैंड के सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने को कहा है। साथ ही सभी से TAT न्यूजरूम सहित थाई अधिकारियों से समय समय पर अपडेट लेते रहें। भारतीय दूतावास ने थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण द्वारा जारी उन स्थानों की लिस्ट भी साझा की है, जहां न जाने की सलाह दी गई थी।
Created On :   26 July 2025 10:01 AM IST