रूस-यूक्रेन जंग: जंग की मार झेल रहे यूक्रेन में नए भ्रष्टाचार विरोधी कानून को लेकर विरोध तेज, जेलेंस्की ने संशोधन की भरी हामी

- यह कानून इस हफ्ते लागू हुआ
- भ्रष्टाचार के खिलाफ नया कानून जरूरी: जेलेंस्की
- यूक्रेन के खिलाफ काम करने वालों को सजा मिलना चाहिए : जेलेंस्की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंग की मार झेल रहे यूक्रेन में एक नए भ्रष्टाचार विरोधी कानून को लेकर विरोध तेज हो गया है। युद्ध शुरू होने के बाद यह सरकार के खिलाफ पहला बड़ा प्रदर्शन है। यह तब हो रहा है जब यूक्रेन युद्ध के तीसरे साल भी रूस के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। यूक्रेन की इच्छा है, भ्रष्टाचार को खत्म कर यूरोपीय संघ में शामिल होने की , और इसके जरिए यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिलने वाली अरबों डॉलर की मदद भी जारी रह सकती है। जेलेंस्की ने कानून को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा और बड़ा कदम बताया था।
जनता का कहना है कि नया कानून देश की भ्रष्टाचार निगरानी संस्थाओं की स्वतंत्रता को तबाह कर देगा। इस कानून से जेलेंस्की के करीबी लोगों का किसी भी जांच पर ज्यादा प्रभाव होगा। नए कानून के विरोध में तीन दिनों से विरोध जारी है, आज गुरुवार को भी कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए इसी को लेकर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन देशभर में प्रदर्शन हुए। हालांकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वादा करते हुए कहा कि कानून में सुरक्षा उपाय जोड़े जाएंगे।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन की प्रमुख भ्रष्टाचार विरोधी और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से मुलाकात की। इसके बाद अपने वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि वह इन एजेंसियों की सिफारिशों के आधार पर संसद में एक नया विधेयक लाएंगे , जिससे कानून का शासन मजबूत होगा। भ्रष्टाचार विरोधी संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए सभी प्रावधान सुनिश्चित किए जाएंगे।
आपको बता दें जेलेंस्की का कहना है कि नए भ्रष्टाचार कानून को लेकर विवाद हुआ है। यूरोपीय संघ के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी, इस कानून की आलोचना की है। उन्होंने कहा, आपराधिक मामले सालों तक बिना नतीजे के नहीं चलते रहने चाहिए और जो यूक्रेन के खिलाफ काम करते हैं, उन्हें सजा मिलना चाहिए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, आपकी बातें नजरअंदाज नहीं की जा रही हैं। हमने सारी चिंताओं का विश्लेषण किया है—कहां बदलाव की जरूरत है और कहां सख्ती की।
Created On :   24 July 2025 6:40 PM IST