रूस-यूक्रेन जंग: शांति वार्ता पहले मॉस्को ने तीन यूक्रेनी शहरों पर किया ड्रोन हमला

शांति वार्ता पहले मॉस्को ने तीन यूक्रेनी शहरों पर किया ड्रोन हमला
  • रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर किए ड्रोन हमले
  • दोनों देशों के बीच मई और जून में हुई वार्ता
  • इन वार्ताओं में युद्धबंदियों और शहीद सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान तय हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन के तीन शहरों पर ड्रोन हमला किया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई ,जबकि 24 लोग घायल हो गए। रूस ने उत्तर-पूर्व में सुमी, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी क्रामाटोरस्क के यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में कई क्षेत्रों में 35 यूक्रेनी लंबी दूरी के ड्रोनों को मार गिराया, जिनमें से तीन मॉस्को क्षेत्र में थे।

शहर के सैन्य प्रशासन चीफ ओलेक्सांद्र होन्चारेंको ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रामाटोर्स्क में एक ग्लाइड बम एक बिल्डिंग पर गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। सूमी क्षेत्र में कई हमले हुए। पुतिवल सिटी में एक ड्रोन ने एक गैस स्टेशन पर अटैक किया, जिसमें एक पांच साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। दो घंटे से भी कम समय बाद उसी जगह पर एक और ड्रोन अटैक हुआ। इसमें 7 और लोग घायल हो गए।

ये हमला ऐसे समय पर हुआ जब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होने की खबर थी। लेकिन शांति वार्ता से पहले मास्को ने ड्रोन हमले किए। अब कयास लगाए जा रहे है कि रूस-यूक्रेन के बीच होने वाली शांति वार्ता किसी निष्कर्ष पहुंचे। ऐसी संभावना कम है। युद्ध को खत्म होने की उम्मीद कम है।

रात के अंधेरे में सुमी शहर पर दो और शक्तिशाली रूसी ग्लाइड बम गिरे। इसमें एक 6 साल के बच्चे समेत 13 लोग घायल हो गए। ड्रोन हमले को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि पांच अपार्टमेंट इमारतें, दो निजी घर और एक शॉपिंग मॉल क्षतिग्रस्त हो गए। कार्यवाहक मेयर आर्टेम कोबज़ार ने कहा कि विस्फोटों से आवासीय भवनों की खिड़कियां टूट गईं और बालकनी नष्ट हो गईं।

आपको बता दें तीन साल से रूस-यूक्रेन जंग जारी है। दोनों देश युद्ध को रोकने के लिए तीसरी बार शांति वार्ता करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले दो दौर की वार्ता इस्तांबुल में हुई थी, और रूसी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस बार भी बैठक की मेजबानी तुर्किये करेगा। मई और जून में हुई वार्ताओं में युद्धबंदियों और शहीद सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान तय हुआ , लेकिन कोई अन्य समझौते पर बात नहीं बन पाई।

Created On :   22 July 2025 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story