Trump Warns Russia: 'अगर नहीं रुका युद्ध तो..' ट्रंप ने फिर दी पुतिन को धमकी, बात न मानने पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान

अगर नहीं रुका युद्ध तो.. ट्रंप ने फिर दी पुतिन को धमकी, बात न मानने पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान
  • ट्रंप ने रूस को दी धमकी
  • यूक्रेन के साथ युद्ध न रोकने पर लगाया जाएगा कड़ा टैरिफ
  • नाटो प्रमुख के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति रूस पर लगातार यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने का प्रेशर बना रहे हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बार फिर धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि 50 दिनों के भीतर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ तो रूस पर कड़ा टैरिफ लगाया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस बार हम रूस पर 100 फीसदी सेकेंडरी टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने यह ऐलान नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ ओवल ऑफिस हुई मीटिंग के दौरान किया। उन्होंने कहा, "मैं व्यापार का उपयोग कई चीजों के लिए करता हूं, लेकिन यह जंग को खत्म करने में अच्छा साबित होगा। मैं पुतिन को हत्यारा नहीं कहना चाहता, लेकिन वे एक कठोर व्यक्ति हैं।"

'मैं पुतिन से निराश हूं'

ट्रंप ने कहा, "मैं राष्ट्रपति पुतिन से निराश हूं, क्योंकि मुझे लगा था कि दो महीने पहले हम युद्ध खत्म करने का समझौता कर लेंगे। मुझे लगता था कि वो जो कहते हैं, वो करते हैं। वो इतनी खूबसूरती से बात करते हैं फिर रात में लोगों पर बम गिरा देते हैं। मुझे ये पसंद नहीं है।"

इससे पहले भी ट्रंप सेकेंडरी टैरिफ उन देशों पर लगाने की घोषणा कर चुके हैं जो रूस के साथ व्यापार करेंगे। नाटो महासचिव के साथ हुई मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाटो अमेरिका से अरबों का सैन्य हथियार करेगा, जो यूक्रेन को सप्लाई किए जाएंगे।

ट्र्ंप ने पिछले हफ्ते भी कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से खुश नहीं हैं और रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार कर रहे है। बता दें कि ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने का वादा किया था। ट्रंप के मुताबिक उनसे पुतिन ने शांति की बात तो की थी, लेकिन वे यूक्रेन के शहरों पर हमले भी जारी रखे हुए थे।

Created On :   15 July 2025 12:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story