ब्रिटेन में 'स्टैंड अप टू रेसिज्म' रैली से मचा हाहाकार: लंदन की सड़कों पर उतरे 1 लाख से अधिक एंटी-इमिग्रेशन प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ हुई नारेबाजी, पुलिस पर हुआ हमला

लंदन की सड़कों पर उतरे 1 लाख से अधिक एंटी-इमिग्रेशन प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ हुई नारेबाजी, पुलिस पर हुआ हमला

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन शनिवार को इतिहास के अब तक के सबसे बड़े दक्षिणपंथी प्रदर्शन का गवाह बना। राजधानी लंदन के सेंट्रल इलाके में टॉमी रॉबिन्सन के नेतृत्व में एंटी-इमिग्रेशन (प्रवासन विरोधी एक्टिविस्ट) ने 'स्टैंड अप टू रेसिज्म' मार्च निकाली। इस मार्च में करीब 1 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। पुलिस के मुताबिक, मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। दरअसल, इस विरोध प्रदर्शन को 'यूनाइट द किंगडम'मार्च का नाम दिया गया है। इस मार्च में करीब 1 लाख 10 हजार लोग शामिल हुए।

    लंदन में निकली 'स्टेैंड अप टू रेसिज्म' नाम की रैली

    दरअसल, रॉबिन्सन की रैली 'स्टैंड अप टू रेसिज्म' (नस्लवाद के खिलाफ खड़े हों) विरोध प्रदर्शन के साथ हुई। इस प्रदर्शन में करीब 5000 लोग ने हिस्सा लिया। इस दौरान मेट्रोपॉलिटन पुलिस झड़पों को रोकने के लिए दिनभर मशक्कत करती रही। वहीं, पुलिस ने 'यूनाइट द किंगडम' रैली के प्रदर्शनकारियों को नो प्रोटेस्ट जोन में जाने, सुरक्षा घेरा तोड़ने और विरोधी समूह के पास जाने से रोका था।

    पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन में कई अधिकारी घायल हुए हैं। जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त बल को तैनात किया। पुलिस ने सुरक्षा उपकरण पहने अधिकारी और घुड़सवार पुलिस की मदद से प्रदर्शन को नियंत्रित किया।

    सोशल मीडिया एक्स पर रॉबिन्सन ने एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि हम अपनी आज़ादी के लिए एकजुट होकर सेंट्रल लंदन की सड़कों पर जमा हो चुके हैं। इसमें लाखों लोग शामिल हैं।

    इस मार्च की शुरुआत ब्रिटेन में प्रवासियों के होटलों के बाहर विरोध प्रदर्शन से हुई। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने यूनियन जैक और लाल-सफेद सेंट जॉर्ज क्रॉस झंडे लहराए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी और इजराइली झंडे भी फेहराए। तो वहीं, प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' वाली कैप पहन नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटेन के प्रधानममंत्री कीर स्टार्मर की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के लिए 'घर भेजो'जैसे संदेश वाली तख्तियां भी दिखाई। इस प्रदर्शन में कुछ लोग अपने बच्चों को भी लेकर आए थे। वहीं, रैली में प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में अमेरिकी कन्जर्वेटिव नेता चार्ली कर्क की हत्या पर भी शोक जताया।

    कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन

    'स्टैंड अप टू रेसिज्म'की कमान संभालने वाले टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीफन याक्सली-लेनन है। उन्होंने इस मार्च को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में पेश किया है। रॉबिन्सन अपने आप को एक पत्रकार बताते हैं। वह अक्सर सरकारी खामियों को उजागर करते हैं और अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क जैसे प्रभावशाली लोगों को अपने समर्थक बताते हैं। ब्रिटेन में रॉबिन्सन काफी बड़ी हस्ती हैं। लेकिन इसके बावजूद ब्रिटेन की सबसे बड़ी अप्रवासी-विरोधी पार्टी और हालिया चुनावों में सबसे आगे रहने वाले रिफॉर्म यूके ने आपराधिक मामलों के चलते उनसे किनारा कर लिया है।

    रैली में शामिल समर्थक सैंड्रा मिशेल ने कहा कि हम अपना देश वापस चाहते हैं। हम अभिव्यक्ति की आज़ादी को फिर से मजबूत करना चाहते हैं। अवैध प्रवास को रोकना बेहद।

    बता दें, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार को रैली के मद्देनजर लंदन में सुरक्षा के लिए 1600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए थे। इसमें 500 अतिरिक्त अधिकारी भी शामिल थे, जिन्हें अन्य बलों से मदद के लिए बुलाए गए थे। विरोध प्रदर्शन को संभालना के साथ-साथ पुलिस ने लंदन में हो रहे फुटबॉल मैच और संगीत कार्यक्रमों कार्यक्रमों की भी निगरानी की थी।

    Created On :   14 Sept 2025 1:58 AM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story