Russia India Relation: 'सच कहूं तो इसके अलावा कुछ और...' ट्रंप टैरिफ को लेकर रूस ने भारत के सपोर्ट में कही ये बात

- भारत ने अमेरिका के दबाव और धमकियों के बाद भी रूस के साथ सहयोग रखा जारी
- अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी लगाया टैरिफ
- अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में आई कड़वाहट
डिजिटल डेस्क, मास्को। अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इस टैरिफ के खिलाफ अब रूस ने बयान जारी कर दिया है। उसके विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि हम भारत की तारीफ करते है कि उसने डोनाल्ड ट्रंप के भारी टैरिफ के बाद भी हमारे साथ संबंध जारी रखा है। उसने आगे बताया कि अमेरिका ने भारत और रूस के संबंध बिगाड़ने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन भारत ने उसे नाकाम कर दी है।
अमेरिका की धमकियों ने नहीं डरा भारत
रूसी मंत्रालय ने आरटीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह भारत का शुक्रिया करते है। भारत ने दबाव और धमकियों के बाद भी रूस के साथ बहुआयामी सहयोग जारी रखा है। इसके साथ ही भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह रूस के साथ है। अधिकारी ने आगे कहा, "सच कहूं तो इसके अलावा कुछ और कल्पना करना मुश्किल है।"
रूसी मंत्रालय ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि भारत और रूस के संबंध आत्मविश्वास के साथ बढ़ते जा रहे है। इसमें जो भी बाधा डालेगा उनके प्रयास पूरी तरह से विफल रहेंगे। रूस का ये बयान तब सामने आया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में कड़वाहट आई हैं। ट्रंप ने भारतीय आयात सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इसके साथ चेतावनी दी है कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा। अगर भारत ऐसा नहीं करता है तो यह टैक्स जारी रहेगा।
रूस के घातक हमलों को दिया बढ़ावा
आपकों बता दें कि ट्रंप बार-बार कह चुके है कि भारत रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन पर रूस के घातक हमलों का बढ़ावा दे रहा है। वहीं, अमेरिका ने रूस पर कोई कड़े प्रतिबंध नहीं लगाया है। भारत ने भी ट्रंप टैरिफ को अनुचित बताया है और उसकी निंदा की है।
वहीं, अमेरिका ने भारत पर भारी टैरिफ लगाया है। इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान चीन, भारत और रूस एक साथ नजर आए थे। इसी को लेकर रूस ने कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध 'दीर्घकालिक मित्रता की भावना और परंपराओं' और नई दिल्ली की 'अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रणनीतिक स्वायत्तता' को दर्शाता है।
Created On :   15 Sept 2025 12:04 AM IST