- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नैरोबी में भारतीय डॉक्टरों का...
नागपुर टू केन्या: नैरोबी में भारतीय डॉक्टरों का गर्मजोशी से स्वागत, वैश्विक स्वास्थ्य के भविष्य-चुनौतियां और अवसर पर मंथन

- ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन(GAPIO) मिड-ईयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन
- विदेशी चिकित्सकीय तकनीक के बारे में जानकारी हासिल हुई,
Nagpur News. केन्या की राजधानी नैरोबी के अस्पताल अब AI-आधारित इमेजिंग, लैब ऑटोमेशन, और डिजिटल पैथोलॉजी जैसी तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। जो मेडिकल हब नागपुर के लिए विकास मॉडल से कम नहीं। अच्छी मेडिकल सुविधाओं को लेकर मशहूर नैरोबी शहर में ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (GAPIO) मिड-ईयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। जिससे विदेशी चिकित्सकीय तकनीक के बारे में जानकारी हासिल हुई, साथ ही भविष्य की चुनौतियों को लेकर विचार साझा किए गए। वैसे नैरोबी उभरता हुआ हेल्थटेक हब है। जिसे हेल्थटेक इनोवेशन सेंटर माना जाता है। यहां कई स्टार्टअप्स और टेक कंपनियां उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डिजिटल समाधान विकसित कर रही हैं। इस स्थान पर यह आयोजन होना गौरव की बात है। टेलीमेडिसिन सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज़ के इलाकों में भी लोग डॉक्टर से परामर्श ले पा रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य निगरानी, दवा अनुस्मारक, और अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए कई मोबाइल एप्लिकेशन उपयोग में आ रहे हैं।
कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ऑफ हेल्थ एंड डिसेबिलिटी और ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (COMHAD और BAPIO) के सहयोग से साकार यह वैश्विक सेमिनार साकार हो सका है। इस सम्मेलन का विषय "वैश्विक स्वास्थ्य के भविष्य, चुनौतियां और अवसर" था। जिसपर सत्र आयोजित हुए।
डॉ बोधनकर ने बताया कि नैरोबी उभरता हुआ हेल्थटेक हब है। इसे हेल्थटेक इनोवेशन सेंटर भी माना जाता है। उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डिजिटल समाधान विकसित किया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, स्वास्थ्य निगरानी, दवा अनुस्मारक, और अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए कई मोबाइल एप्लिकेशन उपयोग में आ रहे हैं। इस स्थान पर यह आयोजन होना गौरव की बात है।
एक दिवसीय इस सम्मेलन में स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं को लेकर मंथन किया गया। जिसमें उभरती तकनीक, मानसिक स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति, दुर्लभ रोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं और विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन दिया।
गौरवशाली भागीदारी - COMHAD
कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ एंड डिसेएबिलिटी (COMHAD) ने भारत, यूके, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया से सक्रिय भागीदारी के साथ सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मेलन में भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारत सरकार के उच्चायोग ऋषभ शामिल हुए। COMHAD के कार्यकारी निदेशक डॉ. उदय बोधनकर ने अपने व्याख्यान में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर प्रकार डाला। इसके साथ ही यह पल उस वक्त गौरव का था, जब उपराजधानी के डॉ बोधनकर ने विश्व पटल पर अपने खास अनुभव साझा किए, जिससे इस क्षेत्र में और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी। इसके साथ ही उन्हें उत्कृष्ठ अवार्ड से नवाजा गया है।
कार्यक्रम में खासतौर से डॉ. रमेश मेहता ने कार्यक्रम में पहुंचकर भारतीय डॉक्टरों का मान बढ़ाया। डॉ. रमेश मेहता, OBE, CBE, संस्थापक अध्यक्ष BAPIO, GAPIO व COMHAD में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
अध्यक्ष GAPIO डॉ. नंदकुमार जयराम, पूर्व अध्यक्ष GAPIO डॉ. अनुपम सिब्बल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, COMHAD डॉ. यशवंत पाटिल, महासचिव COMHAD डॉ. प्राजक्ता कडुसकर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष COMHAD डॉ. परमेश एच एवं डॉ. जयोजी राव, मुख्य संपादक COMHAD बुलेटिन डॉ. छाया प्रसाद मौजूद थे।
इनके अलावा खास सदस्यों में डॉ. जयश्री शिवलकर, डॉ. मीना देशमुख, डॉ. जयश्री देशपांडे ने शिरकत की। सम्मेलन के दौरान COMHAD समाचार बुलेटिन और कॉन्फ्रेंस ब्रोशर का विमोचन किया गया।
नैरोबी में गर्मजोशी से स्वागत
LUKENYA यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति डॉ. प्रकाश हेडा (EBS, OGW) एवं डॉ. चंद्रा मैडम ने COMHAD प्रतिनिधियों के लिए स्नेह भोज रखा था। केन्या की आयोजन समिति ने स्थानीय व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत किया।
बाएं से दाएं डॉ. रमेश मेहता, डॉ. छाया प्रसाद, डॉ. नंदकुमार जयराम, डॉ. उदय बोधनकर, डॉ. अनुपम सिब्बल, डॉ. यशवंत पाटिल, डॉ. प्राजक्ता कडुस्कर
अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों और संगठनों का केन्द्र भी है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएन पर्यावरण) और नैरोबी स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओएन) शामिल हैं। नैरोबी व्यापार और संस्कृति का एक स्थापित केंद्र है। नैरोबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज (एनएसई) अफ्रीका के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में से एक और महाद्वीप का दूसरा सबसे पुराना एक्सचेंज है। नैरोबी 2010 में यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल हुआ।
नैरोबी में कई भारतीय मूल के चिकित्सक और उच्च चिकित्सक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनमें OB-GYN, कार्डियक सर्जरी, सामान्य चिकित्सा और अस्पताल स्थापना जैसी विशेषज्ञताएं शामिल हैं।
Created On :   21 July 2025 6:58 PM IST