- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मुंबई - नागपुर विमान ने लगाया...
Nagpur News: मुंबई - नागपुर विमान ने लगाया चक्कर, कुछ देर में लैंडिंग की अनुमति मिली

- चक्कर लगाने के बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई
- मुंबई - नागपुर विमान ने लगाया चक्कर
Nagpur News. कोहरे के कारण शनिवार सुबह इंडिगो के मुंबई-नागपुर विमान को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते विमान को नागपुर के आसमान में चक्कर काटना पड़ा। हालांकि एक चक्कर लगाने के बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई। ज्ञात हो कि शनिवार को सुबह से ही शहर भर में कोहरा छाया हुआ था। ऐसे में सुबह 7.35 बजे जब इंडिगो का (6ई 5349) विमान मुंबई से नागपुर पहुंचा, उस समय एयरपोर्ट पर दृष्यता बहुत कम थी।
एटीसी ने विमान को उतरने की इजाजत नहीं दी। विमान ने शहर के आसमान में एक चक्कर लगाया। पंद्रह मिनट के बाद 7.50 बजे विमान को उतरने की इजाजत दी गई। लैंडिंग में देरी के कारण यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई थी। बंगलुरु से आने वाला विमान भी कोहरे के चलते देरी से लैंड हुआ।
Created On :   20 July 2025 6:50 PM IST