- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तकनीकी गड़बड़ी पड़ रही भारी मुसीबत...
Nagpur News: तकनीकी गड़बड़ी पड़ रही भारी मुसीबत बने अंडर ब्रिज, अभी भी जमा है बरसाती पानी

- करोड़ों रुपए खर्च, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं
- एनएचएआई के इंजीनियर, कंसल्टेंट व ठेका कंपनी की तकनीकी गड़बड़ी पड़ रही भारी
- संबंधित एजेंसियों का ध्यान नहीं, नागरिकाें में आक्रोश
Nagpur News. सफर सुगम बनाने के लिए बनाए गए वर्धमान नगर व प्रजापति नगर अंडर ब्रिज में बरसाती पानी जमा है। यह स्थिति एनएचएआई के इंजीनियरों की ओर से तकनीकी खामी के कारण उत्पन्न हुई है। करोड़ों की लागत से बनाए गए इन अंडर ब्रिज से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। एनएचएआई ने पानी निकासी के लिए जो नाली बनाई है, वह इस जगह से काफी दूर है। नतीजा, शहरवासी कीचड़ से होकर सफर करने को मजबूर हैं। एनएचएआई के इंजीनियर, कंसल्टेंट व ठेका कंपनी की तकनीकी खामी यहां साफ दिखाई दे रही है। प्रजापति नगर मेट्रो स्टेशन के पास का हाल भी बहुत बुरा है। मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने रास्ते पर लबालब पानी जमा रहता है। रास्ते के इस हिस्से का पोर्शन दबा हुआ है। यहां से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन इसी पानी को चीरते हुए आगे बढ़ते हैं। कीचड़ से सने इस रास्ते पर संबंधित एजेंसियों का ध्यान नहीं है।
जान जोखिम में डालते हैं वाहन चालक
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने पूर्व नागपुर को हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी है। एक समय था जब पूर्व नागपुर को झोपड़पट्टी के लिए पहचाना जाता था। आज शहर के सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट इसी इलाके में बनकर तैयार हुए हैं। दो समानांतर फ्लाई आेवर की सौगात भी जिले में इसी इलाके को मिली है। इसी समानांतर फ्लाई आेवर के नीचे अंडर ब्रिज बने हुए हैं। पुराना भंडारा रोड वर्धमान नगर व सीए रोड प्रजापति नगर अंडर ब्रिज सुविधा कम आैर परेशानी ज्यादा बढ़ा रहा है। एक सप्ताह तक यहां बरसाती पानी जमा रहता है। अंडर ब्रिज में सबसे ज्यादा ढलान जिस जगह है, वहां से पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हुई है। बारिश के दौरान यहां से होकर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। गिली मिट्टी के कारण वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है।
Created On :   20 July 2025 8:34 PM IST