- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रेशल भाटी...
Nagpur News: स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रेशल भाटी सर्वाधिक कम आयु समूह की हाय्रोक्स चुनौती पूरी करने वाली युवती बनी
- मुंबई में पहली 'हाय्रॉक्स' फिटनेस चुनौती का आयोजन
- चुनौती को 2 घंटे 23 मिनट में पूरी की
Nagpur News महानगरपालिका के भारत स्वच्छ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर रेशल भाटी ने मुंबई में हाय्रॉक्स' अंतर्गत चुनौती को 2 घंटे और 23 मिनट में पूरी कर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। हाय्रॉक्स' चुनौती को शहर से सबसे कम आयु की युवती के रूप में रेशल भाटी ने पूरा किया है। रेशल के कार्य की बदौलत शहर में युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरणा मिलेगी। 7 सितंबर को मुंबई में पहली 'हाय्रॉक्स' फिटनेस चुनौती का आयोजन हुआ था। स्पर्धा में 2 घंटो और 23 मिनट में रेशल भाटी ने पूरा किया है। 'हाय्रॉक्स' पूर्ण कर शहर में कम आयुसमूह की युवती बन गई है। रेशल ने अपनी सफलता के लिए प्रशिक्षक अनिल त्रिवेदी, डॉ. सुनील कापगे, डॉ. अमित समर्थ समेत मनपा प्रशासन को श्रेय दिया है।
रेशल भाटी के मुताबिक पहली 'हाय्रॉक्स' को पूरा करने में खासी चुनौती थी। नियमित आहार, पर्याप्त नींद और लगातार फिटनेस के चलते सफलता मिलना संभव हुआ है। महानगरपालिका के क्रीड़ा विभाग से भी समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा है। 'हाय्रॉक्स' रोमांचक चुनौती के साथ अप्रैल 2026 में बंगलुरू में होनेवाली स्पर्धा में शामिल होने की मंशा रेशल भाटी ने व्यक्त की है। रेशल का मनपा प्रशासन से अभिनंदन किया गया है।
क्या होती हाय्रॉक्स' : 'हाय्रॉक्स' वैश्विक स्तर की फिटनेस चुनौती है। इस चुनौती में 8 किलोमीटर दौड़ और 8 फंक्शनल वर्कआउट स्टेशन का समावेश होता है। हाय्रॉक्स' चुनौती शक्ति प्रदर्शन और सहनशक्ति के मानदंडों को लेकर पूरी करनी होती है। इन दोनों चुनौती को पूरा करने पर 'वर्ल्ड सिरीज ऑफ फिटनेस' के रूप में पहचान होती है। इस चुनौती को पूर्ण स्पर्धा को विश्व के सर्वाधिक कठिन और सबसे आकर्षक मल्टी-फंक्शनल फिटनेस इवेंट के रूप में पहचान होती है।
Created On :   11 Sept 2025 4:44 PM IST