Indonesia Ferry Fire: इंडोनेशियाई जहाज पर लगी भीषण आग, 280 यात्री थे सवार, तीन लोगों की मौत, 18 लापता

- आसमान में आग का उठ रहा काले रंग गुबार
- यात्री जान बचाने के लिए समुद्र में लगा रहे छलांग
- हादसे की भयावह फुटेज आई सामने
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के तट से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। एक जहाज पर 280 नागरिक सवाल थे, जिसमें अचानक आग लग गई थी। इसकी वजह से यात्री घबराते हुए समुद्र में छलांग लगा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जहाज पूरी तरह से आग की लपटों से घिर गया है और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 18 घायल हो गए हैं। यह हादसा केएम बार्सिलोना पीए (KM Barcelona VA) जहाज का है।
जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे यात्री
यह हादसा आज रविवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1.30 बजे का है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि घबराए हुए यात्री आग से बचने के लिए समुद्र में अपने बच्चों के साथ छलांग लगा रहे हैं। इस भयावह फुटेज में यात्री चमकीले नारंगी कलर की लाइफ जैकेट को पहनकर पानी में कूद रहे हैं। जहाज में आग तेजी से फैल रही है। सूचना के मुताबिक, रेस्क्यू करने के लिए KM Barcelona III, KM Venecian और KM Cantika Lestari 9F नामक तीन बड़े जहाजों को तुरंत घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने दी ये जानकारी
इस हादसे की दूसरी फुटेज में जहाज के डेक पर भारी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही है। जहाज में मौजूद कर्मचारी यात्रियों को नाव में कूदने से पहले लाइफ जैकेट बांध रहे हैं। इस हादसे में जहाज अंदर से बाहर तक पूरी तरह जल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 18 लोगों के घालय होने की पुष्टि हुई हैं। हालांकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश नॉर्थ सुलावेसी रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी कर रही है। स्थानीय न्यूज आउटलेट डेटिक को एजेंसी के सेक्रटरी जेरी जेरी हार्मनसिना ने बताया कि, ये दुर्घटना तालिस द्वीप के पास हुई हैं।
Created On :   20 July 2025 9:36 PM IST