अमेरिका: ट्रंप के कार्यकाल का लंबा शटडाउन जारी , हजार से ज्यादा फ्लाइटें रद्द , कई कर्मचारियों और सैनिकों की सैलरी रोकी गई

ट्रंप के कार्यकाल का लंबा शटडाउन जारी , हजार से ज्यादा फ्लाइटें रद्द , कई कर्मचारियों और सैनिकों की सैलरी रोकी गई
सुप्रीम कोर्ट ने एसएनएपी के फंड में कटौती के ट्रम्प सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी। अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में जारी तनाव का असर ना केवल सरकारी कामकाजों पर बल्कि आम जनता पर देखने को मिल रहा है। शटडाउन से कर्मचारियों और सैनिकों की सैलरी रोक दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में ट्रंप के कार्यकाल का ये सबसे लंबा शटडाउन अभी भी जारी है। शटडाउन से प्राइवेट जेट सर्विस सहित हजार से भी ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो गई हैं। कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। करीब 40 प्रमुख हवाई अड्डे बुरी तरह से प्रभावित हैं। इसके अतिरिक्त लाखों फेडरल वर्कर्स की सैलरी रोक दी गई। शटडाउन से अमेरिका के लाखों गरीबों के खाने पर भी संकट आ गया है। अक्टूबर के नियमित बजट के साथ अमेरिका में वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शटडाउन कब तक खत्म होगा। अगर शटडाउन खत्म नहीं होता है, ये सारी समस्याएं जारी रहेंगी, बल्कि अन्य परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने एसएनएपी के फंड में कटौती के ट्रम्प सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी। अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में जारी तनाव का असर ना केवल सरकारी कामकाजों पर बल्कि आम जनता पर देखने को मिल रहा है। शटडाउन से कर्मचारियों और सैनिकों की सैलरी रोक दी गई है।

एयरपोर्ट कर्मचारियों का कहना है कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर एक रिस्क है। लगातार बैठकों के बाद भी सरकारी शटडाउन खत्म करने का कोई हल नहीं निकला, आज शटडाउन का 40 वां दिन है। 39वें दिन शनिवार को सीनेट की बैठक हुई। इस चिंता से निपटने के लिए फिर से बैठक होने वाली है। आपको बता दें अमेरिका का रेगुलर बजट 1 अक्टूबर को पेश होता है, लेकिन सरकारी शटडाउन की वजह से पेश होने में देरी हो रही है।




Created On :   9 Nov 2025 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story