Asim Munir CDF: बढ़ेंगी आसिम मुनीर की शक्तियां, हाथ में होगा पूरे PAK का रिमोट कंट्रोल, संविधान में होने जा रहा बड़ा बदलाव

बढ़ेंगी आसिम मुनीर की शक्तियां, हाथ में होगा पूरे PAK का रिमोट कंट्रोल, संविधान में होने जा रहा बड़ा बदलाव
पड़ोसी देश पाकिस्तान का रिमोट कंट्रोल अब वहां के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के हाथ में होगा। उनकी शक्तियां पहले से अब कई गुना बढ़ जाएंगी। दरअसल, शहबाज सरकार मुनीर को तीनों सेनाओं (जल, थल और वायु) का प्रमुख बनाने के लिए संविधान में बदलाव कर रही है। उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान का रिमोट कंट्रोल अब वहां के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के हाथ में होगा। उनकी शक्तियां पहले से अब कई गुना बढ़ जाएंगी। दरअसल, शहबाज सरकार मुनीर को तीनों सेनाओं (जल, थल और वायु) का प्रमुख बनाने के लिए संविधान में बदलाव कर रही है। उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं।

पाकिस्तानी न्यूज के हवाले से बताया जा रहा है कि यह नया पद तीनों सेनाओं के आपस में बेहतर तरीके से काम करने के लिए बनाया जा रहा है।

6 महीने में दूसरा बड़ा पद

आसिम मुनीर को बीते 6 महीने में मिलने वाला ये दूसरा बड़ा पद है। इससे पहले मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्हें पाकिस्तान सरकार ने फील्ड मार्शल का दर्जा दिया था। बता दें कि फील्ड मार्शल पाकिस्तान सेना में सर्वोच्च सैन्य रैंक है। यह एक फाइव स्टार रैंक जो कि जनरल यानी 4 स्टार से ऊंची मानी जाती है। पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद सेना, नौसेना और वायुसेना में सबसे ऊपर का होता है।

संसद में विधेयक हुआ पास

पाकिस्तान की संसद के उच्च सदन (जिसे सीनेट कहा जाता है) में शनिवार को 27वां संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तावित किया गया। सीनेट के सभापति यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता में इस पेश किया गया था, जो कि पास हो गया। अब इसे निम्न सदन में भेजा जाएगा। यदि वहां इसे दो-तिहाई बहुमत मिल गया तो फिर इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

क्या है विधेयक में?

यह विधेयक पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 243 में बदलाव से जुड़ा हुआ है। इसके तहत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज की नियुक्ति करेंगे। साथ ही केवल थल प्रमुख को ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज का पद दिया जाएगा।

इसके साथ ही नेशनल स्ट्रैटजिक कमांड का गठन किया जाएगा, जिसकी नियुक्ति चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज करेंगे। मौजूदा चेयरमैन, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का पद 27 नवंबर 2025 के बाद खत्म हो जाएगा।

Created On :   9 Nov 2025 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story