जी-20 सम्मेलन: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 सम्मेलन का किया बहिष्कार, कहा- श्र्वेत किसानों के साथ भेदभाव करते

डिजिटल डेस्क, वाशिगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-20 सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने कहा अमेरिका का कोई भी प्रतिनिधि इस साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 सम्मेलने में हिस्सा नहीं लेगा। ट्रंप ने कहा दक्षिण अफ्रीका में श्र्वेत किसानों के साथ भेदभाव होता है। इस पर ट्रंप ने खुलकर कह दिया है कि वह इस सम्मेलन में नहीं जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दक्षिण अफ्रीका जा सकते हैं।
ट्रंप ने जी-20 सम्मेलन को लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने कहा जी 20 सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में होना अपमानजनक है। यह बात उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कही। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम में कहा, "मैं नहीं जा रहा हुं। दक्षिण अफ्रीका में जी-20 की बैठक है। दक्षिण अफ्रीका को जी 20 में ही नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां जो हुआ है वह बहुत बुरा है। मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं नहीं आ रहा हूं। मैं वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाला।"
इस बार जी-20 सम्मेलन कहां होगा?
आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका ने एक दिसंबर 2024 को एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। वह 22 और 23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में समूह के नेताओं की शिखर बैठक की मेजबानी करेगा। ऐसा पहली बार होगा कि अफ्रीका की धरती पर जी 20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भारत ने वर्ष 2022 और 2023 में नवंबर व दिसंबर के महीने में इस सम्मेलन का आयोजन किया था। भारत ने यह सम्मेलन सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।
भारत में जी-20 होने पर कितने देश शामिल हुए?
आपको बात दें जब भारत ने जी-20 सम्मेलन किया था तब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत आए थे। उस समय अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडन थे। उस समय जी 20 में अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं।
ट्रंप ने नवनिर्वाचित मेयर की आलोचना की
जब भारत ने जी-20 की अध्यक्षता की थी। उस समय अफ्रीकी संघ आधिकारिक तौर पर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर कम्यूनिस्ट जोहरान् जोहरान ममदानी की ट्रंप ने आलोचना की। ट्रंप ने कहा मियामी पीढ़ियों से दक्षिण अफ्रीका में कम्युनिस्ट अत्याचार से भागने वालों के लिए एक आश्रय स्थल रहा है। उन्होंने कहा, मेरा मतलब है कि दक्षिण अमेरिका पर भी एक नजर डालिए। वहां क्या क्या हो रहा है। दूसरी तरफ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों पर भी नजर डालिए कि क्या हो रहा है।
Created On :   8 Nov 2025 5:43 PM IST












