तख्तापलट और गृहयुद्ध: माली में 5 भारतीय नागरिकों का अपहरण, अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

माली में 5 भारतीय नागरिकों का अपहरण, अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
अपहरण बढ़ती हिंसा और आतंकी घटनाओं के बीच हुआ है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माली में पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण हो गया है। अपहरण बढ़ती हिंसा और आतंकी घटनाओं के बीच हुआ है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं। अपहरण किए गए भारतीयों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। दो महीने पहले सितंबर में आतंकी संगठन ने दो अमीराती और एक ईरानी नागरिक का अपहरण किया था। इन तीनों की रिहाई पिछले हफ्ते कम से कम 50 मिलियन डॉलर (करीब 415 करोड़ रुपये) की फिरौती के बाद हुई। आपको बता दें माले में 2012 से अब तक देश में कई बार सैन्य तख्तापलट और गृहयुद्ध जैसे हालात हैं।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार बंदूकधारियों ने इन पांचों भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। बताया जा रहा है कि अपहरण हए लोग बिजलीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही एक कंपनी में काम करते थे। कंपनी ने अपहरण की पुष्टि की है। कंपनी ने आगे बताया कि बाकी भारतीय कर्मचारियों को राजधानी बमाको सुरक्षित पहुंचा दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें हालफिलहाल माली एक सैन्य शासन के अधीन है, जिससे वहां देश में अस्थिरता लगातार बढ़ रही है। वहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन सक्रिय हैं, जो आए दिन हमले और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विशेष रूप से अल-कायदा से जुड़ा संगठन 'जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन' (जेएनआईएम) देश में हिंसा फैला रहा है। कुछ समय से इस आतंकी संगठन ने ईंधन पर अड़चन पैदा कर दी। जिससे पहले से जूझ रही माली की अर्थव्यवस्था और अधिक बिगड़ गई है।

Created On :   8 Nov 2025 12:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story