Ukraine Russia War: जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई तीखी बहस को किया खारिज, कहा- "अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हमारे संबंध सामान्य"

जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई तीखी बहस को किया खारिज, कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हमारे संबंध सामान्य
जेलेस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारे संबंध अब ठीक हैं। हमारे बीच तनाव को खत्म करने के लिए प्रिंस चार्ल्स ने हमारी मदद की थी। उन्होंने उन दावों को भी खारिज किया जिसमें दावा किया गया कि व्हाइट हाउस में उनकी ट्रंप के साथ तीखी बहस हुई थी।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच राष्ट्रपति वोलडिमिर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा पश्चिमी देशों की तरह हम डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते। जेलेस्की ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि वांशिगटन में हुई उनकी पिछली बैठक में ट्रंप के साथ तीखी बहस हुई थी। रूस ने रविवार को (9 नवंबर 2025) को यूक्रेन के ऊर्जा के ग्रिड पर हमला किया था। जिसके कारण यूक्रेन की राजधानी कीव के कई क्षेत्रों में बिजली चली गई थी।

जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई तीखी बहस को किया खारिज

एक इंटरव्यू के दौरान जेलेस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारे संबंध अब ठीक हैं। हमारे बीच तनाव को खत्म करने के लिए प्रिंस चार्ल्स ने हमारी मदद की थी। उन्होंने उन दावों को भी खारिज किया जिसमें दावा किया गया कि व्हाइट हाउस में उनकी ट्रंप के साथ तीखी बहस हुई थी। ट्रंप ने गुस्से में आकर युद्धक्षेत्र के नक्शे फेंक दिए थे। जेलेंस्की ने कहा, "उन्होंने (ट्रंप) कुछ भी नहीं फेका था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारे संबंध सामान्य हैं।"

ट्रंप ने जेलेंस्की पर युद्ध समाप्त करने का बनाया दबाव

फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार रूस यूक्रेन युद्ध युद्ध समाप्त करने के लिए ट्रंप ने जेलेंस्की पर दबाव बनाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन की शर्तों को स्वीकार कर लें। और कहा था कि अगर यूक्रेन सहमत नहीं हुआ तो पुतिन उसे तबाह कर देंगे। जेलेस्की के अनुसार ट्रंप के साथ उनकी बैठक अलग तरह से हुई थी।

अमेरिकी टीम मिलकर क्या प्रारूप तैयार कर रहे हैं?

उन्होंने कहा उस समय यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप के साथ मीटिंग हुई थी। जिसमें अमेरिकी टीम के सामने हथियारों और आर्थिक प्रतिबंधों सहित कई रूपरेखा पेश की थी। जेलेंस्की ने कहा इस रूप रेखा को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन पर बमबारी करने की रूस की क्षमता को कम करना। इसके साथ ही पुतिन को बातचीत करने के लिए मजबूर करना। उन्होंने कहा, "यह सच है कि दुनिया में हर कोई ट्रंप से डर रहा है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या आप भी ट्रंप से डर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "नहीं... हम अमेरिका के दुश्मन नहीं हैं, हम दोस्त हैं, तो हमें डर क्यों होना चाहिए?"

हमें ट्रंप का सम्मान करना चाहिए- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा, "ट्रंप को उनकी जनता ने चुना है। हमें अमेरिकी जनता की ओर से चुने गए राष्ट्रपति का सम्मान करना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे मुझे अपनी जनता ने चुना है। अमेरिका सदियों से हमारा रणनीतिक साझेदार रहा है."

Created On :   10 Nov 2025 8:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story