Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन का किया समर्थन, रूस के भीतर घुसकर कर सकता है घातक हमला!

- रूस पर यूक्रेन करेगा हमला!
- अमेरिका रूस को पहुंचाएगा हथियार!
- ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2014 से युद्ध जारी है। इस बीच जानकारी मिली थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थता करके इस पर विराम लगा सकते है, लेकिन अब ताजा जानकारी सामने आई है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और ट्रंप मिलकार रूस के खिलाफ कुछ बड़ा हमला करने की सोच रहे हैं। इसके लिए दोनों के मध्य बातचीत भी हुई हैं। इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समाचार पत्र 'फाइनेंशियल टाइम्स' ने की है।
यूक्रेन रूस पर हमला करने को तैयार
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबित, ट्रंप ने जेलेंस्की से बातचीत के दौरान पूछा की क्या आप मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकते हैं? इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा कि हां बिल्कुल, अगर आप हथियार दे सकते है तो हमला कर सकते है। ये बात दोनों के बीच में 4 जुलाई 2025 को हुई थी।
ट्रंप ने यूक्रेन का किया समर्थन
इस बीतचीत के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन को रूस के अंदर घुसकर हमला करने का समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति को लगता है कि यह हमला करवा कर क्रेमिलन को बात करने पर मजबूर कर सकता है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि अमेरिका वास्तव में यूक्रेन को हथियार मुहैया करवा पाएगा या नहीं। आपको बता दें कि क्रेमलिन रूस सरकार का आधिकारी परिसर है।
अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात
अमेरिकी अधिकारी ने रिपोर्ट में कहा, 'ट्रंप और जेलेंस्की की बातचीत यूक्रेन के पश्चिमी देशों के बीच उभरती हुई भावना को दर्शाती है, जो रूस पर गहरे और ज्यादा आक्रामक हमला करने के पक्ष में हैं। वे युद्ध को मॉस्को तक पहुंचाना चाहते हैं। यह भावना अमेरिकी नीति-निर्माताओं के बीच भी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।' अभी तक इस रिपोर्ट पर व्हाइट हाउस और यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Created On :   15 July 2025 7:46 PM IST