हिंद महासागर में चीनी नाव पलटी, 39 लोग लापता, तलाशी अभियान जारी

हिंद महासागर में चीनी नाव पलटी, 39 लोग लापता, तलाशी अभियान जारी
  • हिंद महासागर
  • चीनी नाव हादसा
  • लापता हुए लोग

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हिंद महासागर में चीन की नाव पलट गई, नाव के पलट जाने से 39 लोगों के लापता होने की खबर मिली है। लापता हुए लोगों की तलाश फिलहाल जारी है। खबरों के मुताबिक पलटी चीनी नाव को एक मछली पकड़ने वाला जहाज लू पेंग युआन यू 028 बताया जा रहा है। हादसा मंगलवार 16 मई को स्थानीय समयानुसार लगभग 3 बजे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव के लिए निर्देश जारी किए। चीनी राष्ट्रपति कीओर से कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय, और शेडोंग प्रांतीय सरकार सभी को निर्देश दिया गया है कि वे स्थिति के बारे में आकलन करें, बचाव कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी करें, अंतर्राष्ट्रीय खोज और बचाव प्रयासों के साथ समन्वय करें।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम ली केकियांग ने चेतावनी भी जारी की है। दूसरी तरफ चाइनीज मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर ने संबंधित देशों को भी सूचित कर दिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के बचाव दल भी लापता लोगों की खोज में मदद कर रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया और फिलीपींस में दूतावासों के साथ समन्वय करने के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया सिस्टम भी शुरू किया है।

बताया जा रहा है कि चीनी नाव में 17 चीनी चालक दल के सदस्यों के अलावा 17 इंडोनेशियाई और पांच फिलिपिनो के सवार होने की खबर है। नाव किन कारणों से पलटी इसकी जांच की जा रही है। अभी तक नाव में सवार किसी भी यात्री के मिलने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खोजी दल खोजबीन में जुटा है।



Created On :   17 May 2023 4:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story