ट्रंप का बड़ा दावा: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट, कई संघर्षों को सुलझाने का भी किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट, कई संघर्षों को सुलझाने का भी किया दावा
  • ट्रंप ने दोहराई सीजफायर की बात
  • बोले- मैंने की भारत-पाक के बीच मध्यस्थता
  • पीएम मोदी ने भी युद्धविराम को लेकर दिया था बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का क्रेडिट लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि मैंने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता करवाई है। इसी के साथ ट्रंप यह भी दावा किया कि ऐसे 5 संघर्ष हैं जो उन्होंने समाप्त करवाने में सहायता की है। ट्रंप ने यह दावा ऐसे समय पर किया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संसद में यह साफ कर दिया था कि इंडिया-पाक सीजफायर में कोई तीसरा देश शामिल नहीं था। यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान की सहमति से हुआ था।

अमेरिकी प्रेसिडेंट का दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने 5 युद्ध खत्म किए हैं। इनमें कांगो गणराज्य और रवांडा के बीच 31 साल का खूनी संघर्ष भी शामिल है। यह वहीं युद्ध है जिसमें 70 लाख लोग मारे गए और कोई समाधान का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था।इसी के साथ, भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करवाई। ईरान की परमाणु क्षमता को तबाह करना, खतरनाक खुली सीमा को बंद करना और सबसे बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनाना भी मेरे काम हैं।

पीएम मोदी ने कर दिया साफ

पीएम मोदी ने 29 जुलाई को लोकसभा में युद्धविराम को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने यह साफ कर दिया कि भारत-पाक के बीच सीजफायर दोनों देशों की बातचीत के बाद ही हुआ था। इस चीज में दुनिया के किसी भी नेता की कोई भूमिका नहीं थी।

Created On :   4 Aug 2025 9:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story