राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान-ईरान सहित इन 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री BAN, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों उठाना पड़ा इतना बड़ा कदम?

- ट्रंप का एक और बड़ा फैसला
- यूएस में 12 देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक
- आतंकवाद के लिए सरकार सख्त
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने देश के लिए बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने अफगानिस्तान, म्यांमार, ईरान, लीबिया सहित 12 देशों के नागरिकों की यूएस में एंट्री पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति ने हाल ही में घोषणापक्ष पर दस्तखत किए हैं। आपको बता दें कि, यह घोषणा 9 जून से लागू होगी। लेकिन अब सवाल है कि आखिर ट्रंप ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? दरअसल, उन्होंने आतंकवाद सहित कई खतरों को देखते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी देश के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हो।
किन 12 देशों के नागरिकों की एंट्री बैन?
ट्रंप ने अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों के प्रवेश पर कुछ हद तक प्रतिबंध लगाया गया है।
क्यों लगाना पड़ा प्रवेश पर प्रतिबंध?
ट्रंप की सरकार ने यह फैसला अमेरिका की सुरक्षा को लेकर उठाया है। विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यूएस प्रसिडेंट ने कहा जो लोग दूसरे देशों से आते है वह वीजा का टाइम समाप्त होने के बावजूद दश में अवैध रूप से रहते हैं। बिना वीजा के रह रहे लोगों पर भी सरकार की पूरी नजर रहेगी।
2017 में उठाया था बड़ा कदम
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 2017 के कार्यकाल के दौरान कुछ मुस्लिम देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया था। उनके इस फैसले के चलते कई पर्यटकों को अमेरिका से लौटना पड़ा था।
Created On : 5 Jun 2025 8:57 AM IST