Nobel Peace Prize 2025: नोबेल प्राइज जीतने के बाद मारिया कोरिना का ट्रंप को लेकर बड़ा बयान, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर कह दी ये बड़ी बात

नोबेल प्राइज जीतने के बाद मारिया कोरिना का ट्रंप को लेकर बड़ा बयान, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शांति नोबेल पुरुस्कार 2025 देने के लिए शुक्रवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के नाम का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के साथ ही खुद को नोबेल पुरस्कार मिलने का राग अलापना वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना चूर-चूर हो गया है। इस बीच अब मारिया कोरिना ने ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह वेनेजुएला के मुद्दे पर समर्थन के लिए ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार समर्पित करती हैं।

    ट्रंप को लेकर मारिया कोरिना मचाडो ने एक्स पर किया ट्वीट

    सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मारिया कोरिना मचाडो ने लिखा, "सभी वेनेज़ुएलावासियों के संघर्ष की मिली यह पहचान हमारे काम कर को पूरा करने के लिए एक प्रेरणा है। हम जीत की दहलीज पर है। पहले से कहीं अधिक आजादी और लोकतंत्र पाने के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप, संयुक्त राज्य अमेरिका, लैटिन अमेरिका के लोगों और दुनिया के लोकतांत्रिक देशों को अपने मुख्य सहयोगी के रूप में भरोसा करते हैं।"

    मारिया कोरिना मचाडो ने आगे कहा, "मैं यह पुरस्कार वेनेज़ुएला के पीड़ित लोगों और हमारे उद्देश्य के प्रति उनके निर्णायक समर्थन के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित करती हूं।"

    नोबल शांति पुरस्कार 2025 के लिए 338 नामांकन

    बता दें, इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर काफी चर्चा थी। इस पुरस्कार के लिए पाकिस्तान, इजरायल, रूस, अजरबैजान, थाईलैंड, आर्मेनिया और कंबोडिया जैसे कई देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नामांकित किया था। बता दें, नोबेल शांति पुरस्कार 2025 जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए 338 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 94 संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के 244 लोग शामिल हैं।

    Created On :   10 Oct 2025 11:43 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story