पावर क्राइसिस: श्रीलंका में फिर गहराया बिजली संकट, शहरों में पावर कट हुआ तो मार्केट पर पड़ा असर, देखें वीडियो

श्रीलंका में फिर गहराया बिजली संकट, शहरों में पावर कट हुआ तो मार्केट पर पड़ा असर, देखें वीडियो
  • श्रीलंका में एक फिर बिजली संकट गहराया
  • अंधेरे में जीने को मजबूर हो रहे लोग
  • पिछले साल भी ऐसी ही थी स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में बिजली संकट गहराया हुआ है। पूरे देश में बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका में बिजली की ऐसी स्थिति सिस्टम फेल होने चलते हुई है। अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में बिजली कटौती की जा रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सीईबी के प्रवक्ता नोएल प्रियंता ने कहा है कि देश में बिजली का एकाधिकार रखने वाला सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) बिजली बहाल करने में जुटा हुआ है। इस बीच सीईबी ने जानकारी दी है कि देश में यह समस्या मुख्य लाइन टूटने की वजह से हुई है। इसके लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले साल 2022 में श्रीलंका ऐसी बिजली संकट देखी गई थी। तब श्रीलंकाई लोगों को दिन में 10 घंटे ही बिजली मिल पाती थी। जिसके चलते श्रीलंका का बाजार भी काफी ज्यादा प्रभावित हुआ था। उस वक्त करीब 10 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहने को कहा गया था। दरअसल, उस वक्त श्रीलंका विदेशी मुद्रा की कमी के चलते ईंधन शिपमेंट का भुगतान करने में असमर्थ था। साथ ही, उस वक्त देश में कुछ माह पहले राजनीतिक अस्थिरता देखी गई थी।

आपातकाल व्यवस्था के जरिए चलाया जा रहा काम

इस वक्त श्रीलंका में बिजली संकट के चलते इंटरनेट सेवा भी बाधित हुई है। बाजार भी प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षण संस्थान से लेकर चिकित्सा संस्थान बिजली गुल होने के चलते प्रभावित हुए हैं। हालांकि, इन जगहों पर आपातकाल व्यवस्था के जरिए काम चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कोटमाले-बियागामा ट्रांसमिशन लाइन के टूटने के कारण पूरे श्रीलंका में बिजली गुल हो गई है। वहीं कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि देश की बिजली एकाधिकार कंपनी सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) बिजली बहाल करने के लिए काम कर रही है।


Created On :   9 Dec 2023 5:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story