हूती हमले: हूती विद्रोहियों ने एक अमेरिकी जहाज पर मिसाइलों से किया हमला

हूती विद्रोहियों ने एक अमेरिकी जहाज पर मिसाइलों से किया हमला
  • लाल सागर में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते है हूती
  • व्यापारिक जहाजों पर कर रहे है हमला
  • व्यापार काफी प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज पर मिसाइलों से हमला किया है। ईरान से जुड़े ग्रुप के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारिया ने कहा यमन के नौसेना बलों (हूती) सशस्त्र बलों ने कई नौसैनिक मिसाइलों से अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया, हमारा हमला सटीक और सीधा था। उन्होंने इस हमले को इजरायली सेना द्वारा गाजा पट्टी में मारे गए फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में और हमारे देश के खिलाफ अमेरिकी-ब्रिटिश के हमले के जवाब में बताया।

इससे पहले बीते दिन दक्षिणी लाल सागर में अमेरिकी लड़ाकू विमान ने हूती विद्रोहियों की क्रूज मिसाइल को मार गिराया। अमेरिकी सेना ने इसकी जानकारी दी कि उसने दक्षिणी लाल सागर में हूती विद्रोहियों की एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही मार गिराया । हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें इजरायल हमास के बीच जारी संघर्ष के दौरान यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में व्यापारी जहाजों पर हमले किए जा रहे है। हाल ही में ये हमले और तेज कर दिए गए हैं। हूती विद्रोही समुद्र में इन जहाजी हमलों को फिलिस्तीनियों के समर्थन में कर रहे है। आपको बता दें हूती विद्रोही यमन में अल्पसंख्यक शिया समुदाय का एक समूह है। इस समूह का लाल सागर से सटे इलाके में दबदबा है। ये समूह यमन सरकार के खिलाफ अभियान चलाते है।

आपको बता दें जब से इजरायल और हमास के बीच संर्घष जारी है, तब से हूती विद्रोहियों की ओर से लाल सागर में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए व्यापारिक जहाजों पर हमले किए जा रहे है। जिसके कई देशों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। हूती हमलों से व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है, जिसका असर महंगाई पर पड़ रहा है। हूती हमले कई दिनों से जारी है, जवाबी कार्रवाई में अमेरिका और ब्रिटेन के सेना में हूतियों के ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया था।

Created On :   16 Jan 2024 3:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story