Middle East Tension: फिर बढ़ा तनाव, ईरान की अमेरिका-इजरायल को सीधे शब्दों में चेतावनी, IRGC बोला- सैन्य कार्रवाई हुई तो हम...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान के कुछ ठिकानों और होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद हथियारबंद नौकाओं पर हमला किया। इसके बाद ईरान की सेना आईआरजीसी ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। आईआरजीसी के अधिकारियों का कहना है कि अगर ईरान पर दोबारा हमला हुआ तो उसका जोरदार जवाब दिया जाएगा। ईरान ने यह भी दावा किया कि बढ़ती तेल और गैस की कीमतों से अमेरिका और यूरोप परेशान हैं। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान लगातार नजर बनाए हुए है और वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़े -महत्वपूर्ण खनिजों और और दुर्लभ मृदा तत्वों की सप्लाई के लिए भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक समझौता
अमेरिका को खुली चेतावनी
आईआरजीसी के उप कमांडर मोहम्मद अकबरजादेह ने कहा कि ईरान किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल अगर सैन्य कार्रवाई करते हैं तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े -मिथिला मखाना से चांदी तरकाशी तक, भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहे पूर्वी और मध्य भारत के 'जीआई' उत्पाद
तेल और गैस की कीमतों पर बयान
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दुनिया में तेल और गैस की बढ़ती कीमतों का असर पश्चिमी देशों पर पड़ रहा है। उनके मुताबिक, ईंधन संकट की वजह से अमेरिका और यूरोप दबाव में हैं और इससे ईरान को फायदा मिल सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट पर कड़ी निगरानी
आईआरजीसी ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में कई जहाज उसकी निगरानी में सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। ईरान ने कहा कि उसकी नौसेना इस इलाके पर पूरी नजर रख रही है और किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा।
Created On :   27 May 2026 11:05 AM IST












