Russia Earthquake And Japan Tsunami Photos: जापान में सुनामी तो रूस में भूकंप ने मचाई तबाही, तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रुह!

जापान में सुनामी तो रूस में भूकंप ने मचाई तबाही, तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रुह!
  • रूस में लगातार 30 बार भूकंप के झटके हुए महसूस
  • जापान, अमेरिका के कई अन्य देशों में सुनामी का खतरा
  • भूकंप और सुनामी की तस्वीरें आ रहीं सामने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस में बहुत ही भयानक भूकंप का मंजर देखने को मिल रहा है। यहां के कमचटका प्रयाद्वीप के पास भारी भूकंप आने के कुछ ही समय बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े द्वीप होकाइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी देखने को मिली है। हालांकि, सुनामी से अभी कोई हानि नहीं पहुंची है, लेकिन लहरें बहुत ही बड़ी-बड़ी आ रही हैं। साथ ही व्हेल्स भी किनारे पर आने लगी हैं। बता दें, सिर्फ और सिर्फ जापान में ही नहीं बल्कि अमेरिका के हवाई अड्डे, अलास्का, एंटार्टिका, कोलंबिया, कुक, आइसलैंड्स, फिजी, गुआम और कनाडा के वेस्ट कोस्ट में भी सुनामी देखने को मिल रही है। ट्रंप ने अमेरिका वासियों के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है।

जापान में सुनामी की लहरें उठनी हो गई हैं शुरू

जापान में सुनामी की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद ही सुनामी जैसे हाल देखने को मिल रहे हैं। नदियां और सागर तेजी से ऊफान मार रहे हैं।

यह भी पढ़े -आंध्र प्रदेश शराब घोटाला एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, फार्महाउस से 11 करोड़ नकद बरामद

लहरों से किनारे पर आ रही हैं व्हेल्स

बड़ी-बड़ी लहरें तट पर दिख रही हैं, जिससे बड़ी-बड़ी व्हेल्स भी किनारे पर आ जा रही हैं। ऐसे में उनको वापस समुद्र में भेजना एक भारी परेशानी बनी हुई है।

दिख रही हैं बड़ी लहरें

कई देशों में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। इस वजह से ही अमेरिका, जापान के अलावा कई अहम देशों ने चेतावनी जारी कर दी है।

रूस में आए भूकंप से ढहीं इमारतें

रूस में भूकंप की तीव्रता 8.8 रिक्टर स्केल नापी गई है। जिसमें बड़ी-बड़ी इमारतें ढह गई हैं। साथ ही सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है।

रूस में भूकंप से नदियां भी ऊफान पर

पैसिफिक महासागर में भी बड़ी-बड़ी लहरें

भूकंप के बाद रूस में भी सुनामी जैसे हाल

Created On :   30 July 2025 11:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story