उत्तर कोरिया तानाशाह: किम जोंग उन ने पनडुब्बी से लॉन्च की गई क्रूज मिसाइलों की निगरानी का किया परीक्षण

किम जोंग उन ने पनडुब्बी से लॉन्च की गई क्रूज मिसाइलों की निगरानी का किया परीक्षण
  • उत्तर कोरिया ने लॉन्च किया पुल्हवासल-3-31
  • पनडुब्बी निर्माण की परियोजनाओं की समीक्षा
  • 'नौसेना का न्यूक्लियर हथियारीकरण एक जरूरी काम-उन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के किंग किम जोंग उन ने बीते दिन रविवार को पनडुब्बी से लॉन्च की गई क्रूज मिसाइलों की निगरानी का परीक्षण किया। उन ने पनडुब्बी निर्माण की परियोजना की भी समीक्षा की। आपको बता दें पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली मिसाइल पुल्हवासल-3-31 एक नई क्रूज मिसाइल है, जिसका उत्तर कोरिया ने पहली बार बुधवार को प्रक्षेपण किया।

उत्तर कोरिया तानाशाह किम जोंग-उन ने कहा, 'नौसेना का न्यूक्लियर हथियारीकरण एक जरूरी काम है और देश परमाणु रणनीतिक बल के निर्माण के लिए ये बहुत आवश्यक है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पनडुब्बी और अन्य युद्धपोतों के निर्माण के मुद्दों पर भी चर्चा की।

दक्षिण कोरियाई सेना ने बीते दिन रविवार को कहा कि उन्होंने पूर्वी बंदरगाह शिनपो के पास सुबह आठ बजे उत्तर कोरिया द्वारा कई क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का पता लगाया है। साउथ कोरिया की स्थानीय मीडिया के मुताबिक पनडुब्बी से लॉन्च होने के बाद क्रूज मिसाइल पुल्हवासल-3-31 ने पूर्वी सागर में 7,421 सेकंड और 7,442 सेकंड तक उड़ान भरी। इसके साथ ही निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक निशाना भी साधा।

आईएएनएस न्यूज एजेंसी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा कि उसने शक्तिशाली हथियार प्रणालियों को विकसित करने के लिए नियमित और अनिवार्य गतिविधियों के हिस्से के रूप में पहली बार नई 'पुलह्वासल-3-31' क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। समाचार एजेंसी योनहाप ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि बुधवार को किए गए मिसाइल प्रक्षेपण से उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और इसका क्षेत्रीय सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।

दक्षिण कोरियाई सेना ने बुधवार को कहा कि उसने सुबह करीब सात बजे उत्तर कोरिया द्वारा पीले सागर की ओर कई क्रूज मिसाइलें दागे जाने का पता लगाया। सितंबर 2023 के बाद से यह उत्तर कोरिया का पहला ज्ञात क्रूज मिसाइल प्रक्षेपण है। इससे पहले देश ने पीले सागर की ओर नकली परमाणु हथियारों के साथ लंबी दूरी की दो रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया था।

Created On :   29 Jan 2024 4:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story