द्विपक्षीय बैठक: मानवता की पुकार है यूक्रेन में शांति की स्थापना, पुतिन के साथ हुई बैठक में बोले मोदी

By - Bhaskar Hindi |1 Sept 2025 2:59 PM IST
- यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा करते रहे हैं- मोदी
- शांति के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं हम
- उम्मीद है सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा, हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा करते रहे हैं। हम शांति के लिए हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा। यह पूरी मानवता की पुकार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार बैठक होती है। हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का अवसर मिला है। हम लगातार संपर्क में रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं। 140 करोड़ भारतीय इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है।
Created On :   1 Sept 2025 2:59 PM IST
Next Story