संकट के बीच, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने नए केंद्रीय बैंक प्रमुख की नियुक्ति की

Amid crisis, Sri Lankan president appoints new central bank chief
संकट के बीच, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने नए केंद्रीय बैंक प्रमुख की नियुक्ति की
आर्थिक आपातकाल संकट के बीच, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने नए केंद्रीय बैंक प्रमुख की नियुक्ति की
हाईलाइट
  • वीरासिंघे को वित्तीय क्षेत्र में व्यापक अनुभव

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मौजूदा आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को केंद्रीय बैंक का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह की शुरूआत में अजित निवार्ड काबराल के इस्तीफे के बाद नंदलाल वीरासिंघे को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति के मीडिया डिवीजन ने बयान में कहा कि वीरासिंघे को वित्तीय क्षेत्र में व्यापक अनुभव है और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और श्रीलंका के केंद्रीय बैंक में कई पदों पर कार्य किया है। राष्ट्रपति ने गुरुवार शाम को नियुक्ति पत्र सौंपा और वीरासिंघे ने शुक्रवार सुबह पदभार ग्रहण किया।

श्रीलंका हाल ही में आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहा है, क्योंकि विदेशी मुद्रा की भारी कमी ने सरकार को ईंधन सहित आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ बना दिया है। द्वीप राष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टी, समागी जन बालवेगया (एसजेबी) ने शुक्रवार को सरकार से मांग की कि वह चल रहे आर्थिक संकट को हल करे या अविश्वास प्रस्ताव का सामना करे।

 

(आईएएनएस)

Created On :   8 April 2022 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story