एलन मस्क को पीछे छोड़ Bernard Arnault बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, भारतीय करोबारी गौतम अडानी पंहुचे तीसरे नंबर पर, जानिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में

एलन मस्क को पीछे छोड़ Bernard Arnault बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, भारतीय करोबारी गौतम अडानी पंहुचे तीसरे नंबर पर, जानिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में
फोर्ब्स ने जारी की दुनिया के अमीरों की सूची एलन मस्क को पीछे छोड़ Bernard Arnault बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, भारतीय करोबारी गौतम अडानी पंहुचे तीसरे नंबर पर, जानिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में
हाईलाइट
  • बर्नार्ड अर्नाल्ट की बेटी एलवीएमएच कपंनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों को लेकर समय-समय पर रिपोर्ट सामने आते रहती है। जिसका दुनिया भर के लोग इंतजार करते हैं लोग जानना चाहते हैं कि आखिर दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा किस आदमी के पास है और वह कितने संपत्ति का मालिक है। हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची जारी कि है जिसमे बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस सूची में  एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। वहीं एशिया के सबसे अमीर आदमी व भारत के सबसे बड़े उधोगपतियों में से एक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को फोर्ब्स ने तीसरा स्थान पर रखा है। बता दे कि फोर्ब्स ने अपने पिछले लिस्ट में अडानी को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर आदमी बताया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वो दूसरे से अब तीसरे स्थान पर 134.6 अरब डॉलर के साथ खिसक गए हैं। अरबपतियों की सूची में नबंर वन के पायदान से स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को फ्रांस के उधोगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के अनुसार, बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास 186.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।

वहीं, लिस्ट में नबंर वन से खिसक कर दूसरे नंबर पर आने वाले एलन मस्क की मौजूदा समय में 181.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ है। एलन मस्क की संपत्ति बर्नार्ड अर्नाल्ट से मात्र 5.2 अरब डॉलर कम है। आइए जानते है बर्नार्ड अर्नाल्ट के बारे में जो एलन मस्क को पीछे छोड़ते  हुए सबसे अमीर बिजनेसमेन बन गए हैं। 

कौन हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट

बर्नार्ड अर्नाल्ट एक सफल बिजनेसमैन के साथ ही इनवेस्टर भी हैं। उनका जन्म 5 मार्च साल 1949 को फ्रांस के रौबैक्स में हुआ था। बर्नार्ड अर्नाल्ट साल 1989 से एलवीएमएच कपंनी के मुख्य शेयर होल्डर हैं। अर्नाल्ट ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। रिपोर्टस की माने तो बर्नार्ड अर्नाल्ट के पिता भी इंजीनियर थे। एलवीएमएच कपंनी फैशन और लेदर गुडस का बिजनेस करती है। बर्नार्ड ने दो शादी की है। पहली पत्नि  से उनके दो बच्चे हैं और दूसरी पत्नी से तीन। वहीं , बर्नार्ड अर्नाल्ट की बेटी एलवीएमएच कपंनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर है।

कभी बर्नार्ड अर्नाल्ट को फ्रांस से बेदखल कर दिया गया था। बता दे कि फ्रांस में फ्रेंच सोशलिस्ट की सरकार साल 1981 में आ जाने के बाद उनके पूरे परिवार को देश से निकाल दिया गया था। जिसके बाद वो यूनाईटेड स्टेट्स चले गए थे। हालांकि,उन्होंने देश से निकालने के बाद अमेरिका में ही अपना बिजनेस स्टार्ट कर दिया था, लेकिन फ्रांस में 1983 में स्थिति ठीक हुई और वो फिर अपने देश में जाकर रहने लगे। बर्नार्ड अर्नाल्ट ने फिर से देश में बिजनेस की शुरूआत की और आज इनकी संपत्ति फ्रांस के जीडीपी में तीन फीसदी है। 


दिग्गजों को पीछे छोड़ा बर्नार्ड अर्नाल्ट ने

बर्नार्ड अर्नाल्ट का नाम उस समय चर्चा में आया था, जब जून 2020 के फोर्ब्स के लिस्ट में फेमस उधोगपति व माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स को पीछे छोड़ने वाले अमीर आदमी बन गए थे। उन्होंने साल 2019 में बिल गेट्स से ज्यादा नेटवर्थ होने पर काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं फोर्ब्स के ताजा रिपोर्ट में, बिल गेट्स को 106.5 अरब डॉलर के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर इंसान बताया गया है। 

Created On :   13 Dec 2022 3:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story