- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
ब्राजील के 200 साल पुराने संग्रहालय में लगी आग, करार दी गई सांस्कृतिक त्रासदी
हाईलाइट
- ब्राजील के 200 साल पुराने संग्रहालय में लगी आग।
- 20 मिलियन कीमती वस्तुएं जलकर खाक।
- राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने जताया दुख।
डिजिटल डेस्क, ब्राजील। ब्राजील के रियो डे जनेरो में 200 साल पुराना राष्ट्रीय संग्रहालय जलकर खाक हो गया। आग से संग्रहालय में रखी बेशकीमती और पुरातात्विक महत्व की बेहद कीमती चीजें जलकर खाक हो गई। इस घटना को पूरे ब्राजील में सांस्कृतिक त्रासदी के रूप में देखा जा रहा है। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने ट्वीट कर कहा, ‘यह ब्राजीलियाई लोगों के लिए दुखद दिन है और हमारे इतिहास का मूल्य इमारत को पहुंचे नुकसान से नहीं आंका जा सकता।’ ब्राजील के जिस संग्रहालय में आग लगी है वहां करीब 200 साल पहले एक पुर्तगाली शाही परिवार रहता था। उनके जाने के बाद यहां ब्राजील का एक बहुत बड़ा संग्रहालय बनाया गया।
Incalculável para o Brasil a perda do acervo do Museu Nacional. Foram perdidos 200 anos de trabalho, pesquisa e conhecimento. O valor p/ nossa história não se pode mensurar, pelos danos ao prédio que abrigou a família real durante o Império. É um dia triste para todos brasileiros
— Michel Temer (@MichelTemer) September 3, 2018
जानकारी के मुताबिक दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटो मशक्कत की, लेकिन करीब 2 करोड़ वस्तुएं आग में जल गई थी। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। संग्रहालय में ब्राजील और मिस्र के इतिहास से जुड़ी चीजों के साथ और कई तरह की कलाकृतियों सहित अन्य देशों से संबंधित हजारों आइटम रखे थे। इसके साथ ही डायनासोर्स की हड्डियां और एक महिला का 12,000 साल पुराना मानव कंकाल शामिल था। जो लेटिन अमेरिका में पाया गया अब तक का सबसे पुराना कंकाल है।








कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।